Thu. Mar 28th, 2024

 



मेष (Aries): साहित्य का सृजन करने और कलात्मक अभिगम में वृद्धि करने के लिए आज का दिन शुभ है, ऐसा गणेशजी कहते हैं। स्नेहीजनों के साथ हुई भेंट से आपका मन प्रसन्न होगा। मध्याह्न के बाद घर में शांतिपूर्ण वातावरण बना रहेगा। शत्रु और प्रतिस्पर्धियों की भावनाओं के साथ आपकी भावनाओं का संघर्ष हो सकता है। कार्यालय में तथा ऊपरी अधिकारियों के समक्ष सावधानी बरतने की सलाह गणेशजी देते हैं।

वृषभ (Taurus): आज आपको वाणी और वर्तन पर संयम बरतने की आवश्यकता है, ऐसा गणेशजी कहते हैं। जलाशय से दूर रहिएगा। जमीन और संपत्ति के पत्रों पर सही-मुहर लगाते समय ध्यान रखिएगा। मध्याह्न के बाद परिस्थिति में सुधार होगा। शारीरिक और मानसिक रूप से आप स्वस्थ रहेंगे। मन में उठती कल्पना की लहरें एक अनोखे विश्व के निर्माण का अनुभव कराएगी।

मिथुन (Gemini): गणेशजी की कृपा से आज का दिन सुख- शांतिपूर्वक बीतेगा। भाइयों के साथ-रखे मेलजोल से आप को लाभ होगा। मित्रों और स्वजनों से भी आज भेंट होगी। परंतु मध्याह्न के बाद मन में नकारात्मक विचारों से मन पर व्यग्रता छाई रह सकती है। आज कुछ अधिक ही भावुकता का अनुभव होगा। घर का वातावरण उग्र हो सकता है। सयंम रखें। जमीन आदि के पत्रों पर हस्ताक्षर करने से पहले सोच-विचार कर लीजिएगा। बहुत अधिक भावुक न बनने की गणेशजी सलाह देते हैं।

कर्क (Cancer): आज का दिन आपके लिए लाभ लेकर आएगा, ऐसा गणेशजी कहते हैं। परिजनों का सहकार मिलेगा। वाणी की सुंदर शैली से आज आपका कार्य सरलता से संपन्न हो जाएगा। मध्याह्नन के बाद प्रवास या पर्यटन के आयोजन कर पाएंगे। निकटता का अनुभव होगा। शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज मन की प्रसन्नता भी आपके दिन के आनंद को बढ़ा देगी।

सिंह (Leo): आज के दिन आप की कार्यपद्धति दृढ़ मनोबलयुक्त रहेगी, ऐसा गणेशजी कहते हैं। बड़ों से आपको लाभ होगा। वैवाहिक जीवन में मेलजोल बना रहेगा। वाणी में उग्रता अधिक रहेगी, जिसे कम करने की सलाह गणेशजी देते हैं। पारिवारिक वातावरण में भी मेलजोल बना रहेगा। आज खर्च अधिक न हो जाए इसका ध्यान रखिएगा। दूर स्थित विदेशी स्वजनों, मित्रों से बहुत दिनों के बाद हो रहा व्यवहार आज के लिए आनंदप्रद और लाभदायी रहेगा।

कन्या (Virgo): मन को आज भावना के प्रवाह में अधिक न बहने दें। भ्रांति का निराकरण करना अनिवार्य है। किसी के साथ उग्र चर्चा और झगडे़ में न पड़ें। पारिवारिक सदस्यों के साथ मतभेद न हो इसका ध्यान रखें। आय से अधिक खर्च बढ़ सकता है। परंतु मध्याह्न के बाद आपको पिता और बड़ों का सहकार मिलता रहेगा, इससे आप के मन से चिंता का भार कम होगा। आरोग्य के विषय में असंतोष रह सकता है।

तुला (Libra): नए कार्य का प्रारंभ न करने की गणेशजी सलाह देते हैं। आपका मन वैचारिक स्तर पर अटका-सा रहेगा, जिससे मनोबल की दृढ़ता में कमी आएगी। मित्रवर्ग से आपको विशेष लाभ होगा। व्यापार से भी लाभ होगा परंतु मध्याह्न के बाद भावुकता की अधिकता से आपका मन व्यग्र हो सकता है। चिंता से मानसिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। वाणी और वर्तन में संयम बनाए रखें। खर्च की मात्रा आज कुछ अधिक रहेगी।

वृश्चिक (Scorpio): व्यावसायिक क्षेत्र में आज आपके कार्य की बहुत प्रशंसा होगी ऐसा गणेशजी कहते हैं। कार्य बहुत सरलता से पूरे होंगे। स्थायी संपत्ति के दस्तावेज हेतु दिन बहुत अनुकूल है। सरकारी कार्यवाही से संबंधित कार्यों में लाभ होगा। गृहस्थ जीवन में मधुरता रहेगी। मध्याह्न के बाद मित्रों से लाभ होगा। दिनभर वैचारिक स्तर पर अनिश्चितता रहेगी, ऐसे में कोई भी निर्णय दोपहर बाद लेना लाभप्रद होगा।

धनु (Sagittarius): आज आपके स्वभाव में उग्रता रहेगी और साथ में स्वास्थ्य कुछ कमजोर भी रह सकता है, ऐसा गणेशजी कहते हैं। धार्मिक यात्रा या प्रवास की भी संभावना है। व्यावसायिक क्षेत्र में विध्न या विवाद होने की भी संभावना है परंतु मध्याह्न के बाद कार्यालय के वातावरण में कुछ सुधार होगा। कार्य में सफलता प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ता रहेगा। स्थायी संपत्ति के दस्तावेज हेतु समय अनुकूल है। पिता की ओर से लाभ होगा, साथ ही आरोग्य में सुधार होगा।

मकर (Capricorn): आज बीमारी के पीछे खर्च अधिक हो सकता है। ऐसा गणेशजी कहते हैं। आकस्मिक धन का खर्च भी हो सकता है। पारिवारिक सदस्यों के साथ उग्र बहस न हो जाए इसका ध्यान रखें। बाहर के खान-पान की व्यवस्था को आज संभवतः टालिएगा। चरित्र पर कोई उंगली उठाए, ऐसा कोइ कार्य न करें। निरर्थक वाद-विवाद या चर्चा से दूर रहे।

कुंभ (Aquarius): आज व्यापारीवर्ग और भागीदारों के साथ संभलकर कार्य करें, ऐसा गणेशजी कहते हैं। वैवाहिक जीवन में कुछ खटपट हो सकती है। विद्यार्थियों का विद्याभ्यास में प्रदर्शन अच्छा रहेगा। घर का वातावरण शांतिदायी रहेगा। दैनिक कार्य में कुछ विघ्न आ सकते हैं। व्यावसायिक स्थल पर ऊपरी अधिकारियों के साथ संभवतः वाद-विवाद टालिएगा।

मीन (Pisces): 
आज का आप का दिन मध्यम फलदायी रहेगा, ऐसा गणेशजी कहते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ आज मेलजोल बने रहेंगे। दैनिक कार्य में विलंब हो सकता है। सहयोगियों का सहयोग कम मिलेगा। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव के प्रसंग बन सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है।



About Author

यह भी पढें   आज का पंचांग : आज दिनांक 28 मार्च 2024 गुरुवार शुभसंवत् 2080
आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Loading...
%d bloggers like this: