सुखिपुर में ना रहेगा काेई दुखी — मेयर यादव
मनाेज बनैता, सिरहा, ८ जनवरी ।
सिरहा के सुखिपुर नगरपालिका ने अार्थिक बर्ष ०७४/०७५ के लिए ३७ करोड ९५ लाख से ज्यादा बजेट विनियोजन किया है । “राम्रो नगर हाम्रो पहिचान, सफा नगर सुखिपुरको अभियान” नारा के साथ सुखिपुर नगरपालिका ने चालू बर्ष ०७४/०७५ का बजट पारित किया है । पुस २१ गते हुवे प्रथम नगर सभा मे उक्त बजट सर्वसहमती के साथ पारित कर २२ गते शनिबार पत्रकार सम्मेलन मे सार्वजनिक किया गया है । सुखिपुर व्यापार संघ मे आयोजित पत्रकार सम्मेलन मे नगरपालिका ने ३७ करोड ९५ लाख ८५ हजार ९ साै ८१ रुपैया ९१ पैसे का बजेट के साथ कार्यक्रम सार्वजनिक किया गया है । बजेट मे बिकास पुर्वाधार मे जोर दिया गया है । नगर सभा ने चालू आर्थिक बर्ष के लिए पारित हुए कार्यक्रम मे कृषि, शिक्षा और विकाश पुर्वाधार को ज्यादा अहमियत दी गई है । सुखिपुर नगरपालिका ने पुँजीगत सुधार तथा सार्वजनिक निर्माण खर्च १७ करोड ३३ लाख ८ हजार ४७८ रुपैया ७० पैसे, वडा स्तरीय योजना तथा कार्यक्रम मे ६ करोड ३० लाख और समाजिक सुरक्षा तथा बालपाेषण के लिए ४ कराेड ६३ लाख ३० हजार लगायत विभिन्न शीर्षक मे ३७ करोड ९५ लाख ८५ हजार ९८१ रुपैया ९१ पैसे विनियोजन किया है । नगर प्रमुख राम अवतार यादव ने कहा कि सुखिपुर बासियों के दुख के दिन अब गए, अब आगे सुख ही सुख है । नगरपालिका ने चालू आर्थिक बर्ष मे नगर क्षेत्र के भीतर रहे मुख्य सडक खण्ड मे सोलार लाईट तथा घर के आगे बृक्ष, ढल निकास कार्य, सार्वजनिक जमीन व्यवस्थापन लगायत हरेक बच्चे को स्कुल ना भेजने वाले अभिभावक को नगरपालिका हर सुबिधा काटेगी । कार्यक्रम सन्चालन प्रशासकीय अधिकृत राज कुमार दास ने किया । स्वागत मन्तव्य नगरपालिका लेखापाल रुद्र सुवेदी ने दिया । इसीतरह शुभकामना और धन्यवाद मन्तव्य नेपाल पत्रकार महासंघ सिरहा अध्यक्ष दिनेश्वर प्र. गुप्ता ने दिया था ।




