फागुन पहला सप्ताह के बाद सरकार नईं सरकार गठन होगी : कानुन मंत्री थापा

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, ८ जनवरी ।
कानून, न्याय तथा संसदीय मामला मंत्री यज्ञ बहादुर थापा ने कहा कि फागुन ७ गते के बाद ही नई सरकार का गठन हो पाएगा ।
रिपोर्टर्स क्लब नेपाल द्वारा काठमांडू में बुलाए गए साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि भरसक प्रदेश प्रमुख की नियुक्ति का कल होने जा रही मंत्रिपरिषद की बैठक से निराकरण करने का प्रयास किया जाएगा ।
मंत्री थापा ने ये भी कहा कि प्रदेश की राजधानी के संबंध में प्रदेश सभा के दो तिहाई बहुमत से निराकरण करने की संवैधानिक व्यवस्था होने के कारण सरकार बस इतना कर सकती है कि तत्काल कार्य संचालन के लिए कोई स्थान तय कर दे ।
इस बात का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश प्रमुख की अपरिहार्यता को सबने स्वीकार किया है, इसलिए सरकार समाज के विभिन्न क्षेत्रों में ख्याति प्राप्त व्यक्तित्व को नियुक्त करने की तैयारी कर रही है ।

