Fri. Oct 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मनाङ में पानी बर्फ बन गया, जीवन कष्टकर

 

मनाङ, ८ जनवरी । हिमाली जिला मनाङ में अत्यधिक ठंठ होने के कारण पीनेवाला पानी बर्फ बन गया है । जिसके चलते यहां पीने के लिए पानी का अभाव हो गया है और जनजीवन कष्टकर होने लगा है । प्राप्त समाचार के अनुसार स्थानीय नदी और ताल के पानी बर्फ में परिणत हो गया है । यहां के नदी और ताल में लोग पैदल चल सकते हैं । मनाङ के प्रमुख जिला अधिकारी हरिप्रसाद पन्त ने कहा है कि पानी का मुहान भी बर्फ बन गया है और बर्फ होने के कारण से धारा से पानी आना बन्द हो गया है ।
पन्त के अनुसार मनाङ स्थित गंगापूर्ण ताल में अभी बर्फ के ऊपर लोग पैदल चल सकते हैं । लेकिन मस्र्याङ्दी नदी बर्फ नहीं बना है । यह नदी अन्य नदी से बढ़ा भी है । तामपक्रम कम होने के कारण पानी बर्फ होते हुए भी अभी तक यहां हिमपात शुरु नहीं हुआ है । अगर हिमपात शुरु हो जाएगा तो जीवन और भी कष्टकर होता है । आज सुबह मनाङ का तापक्रम माइनस १२ डिग्री सेल्सियस था और आइतबार माइनस १४ डिग्री सेल्सियस ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com