Sat. May 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

डा. केसी अनशन में, प्रधानन्यायाधीश के ऊपर माफिया का आरोप

 

काठमांडू, ८ दिसम्बर । चिकित्सा शिक्षा सुधार के लिए बारबार अनसन में बैठकर चर्चा में आनेवाले त्रिवि शिक्षण अस्पताल के प्रा.डा. गोविन्द केसी ने पुनः आमरण अनसन शुरु किया है । इसबार का अनसन सर्वोच्च अदालत के प्रधानन्यायाधीश गोपाल पराजुली के विरुद्ध है । डा. केसी को कहना है कि पराजुली भ्रष्ट और माफिया हैं, इसीलिए उनके ऊपर कारवाही होना चाहिए । प्रधान्यायाधीश पराजुली और न्यायाधीश दीपक कुमार कार्की की संयुक्त इजलास ने डीन डा. शशी शर्मा को पुनर्वबहाली संबंधी निर्णय करने के तुरंत बाद डा. केसी ने अनसन करने की घोषणा की है । वह सोमबार साम ४ बजे से अनसन में बैठे हैं । केसी का यह १४वां अनसन है ।
अनसन शुरु करने से पहले पत्रकारों से डा. केसी ने कहा– ‘हमारी न्यायालय न्याय देने के लिए नहीं, न्याय को खरीद–विक्री, भ्रष्ट और अपराधी को संरक्षण करने के लिए है, यहां इमानदार को दण्डित किया जाता है ।’ उनका यह भी मानना है कि इमानदार को दण्डित करनेवाले गरोह के नियन्त्रण में न्यायालय चल रहा है । उन्होने आगे कहा– ‘न्यायालय की मर्यादा सुरक्षित करने के लिए भ्रष्ट और माफिया प्रधान्यायाधीश गोपाल पराजुली विरुद्ध अब लड़ना ही है, इसका विकल्प नहीं है ।’
इसबार डा. केसी ने ५ सूत्रीय मांग को आगे लाया है । उनका पहला मांग प्रधानन्यायाधीश पराजुलीका इस्तिफा है । साथ में पराजुली को कारवाही करने के लिए भी उन्होंने मांग किया है । डा. केसी ने चिकित्सा शिक्षा आयोग गठन और आईओएम के डीन में पुनः जेपी अग्रवाल को कायम करने के लिए भी मांग किया है ।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री बालेन ने की इयू से आबद्ध देशों के राजदूतों तथा मिशन प्रमुखों से मुलाकात

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *