विराटनगर में भी भारतीय दूतावास द्वारा विश्व हिंदी दिवस
माला मिश्रा बिराटनगर । बिराटनगर स्थित भारतीय दूतावास केम्प कार्यालय विश्व हिंदी दिवस पर बिभिन्न कार्यकम आयोजित कर समारोहपूर्वक मनाया । कार्यक्रम का शुरुवात दूतावास प्रभारी नीरज कुमार जयसवाल ,नेपाल भारत मैत्री समाज के अध्यक्ष डॉ नारायण कुमार , उद्योग संगठन मोरंग के अध्यक्ष मुकेश उपाध्याय , नेपाल भारत मैत्री संगठन के अध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रजवलित कर किया । इस मौके पर उपस्थित वक्ताओं ने विश्व हिंदी दिवस पर अपने अपने विचार रखे । स्कूली बच्चो ने भी अपनी अपनी प्रस्तुति दी । इस मौके पर कबिता , गीत,भाषण प्रस्तुत किए । संचालन पूजा गुप्ता कर रही थी । इस मौके पर पूर्व सभासद पवन सारडा ,नोबेल मेडिकल कॉलेज का अन्तर्राष्ट्रीये डायरेक्टर निरंजन कुमार ,पूर्व सभासद मोती डुग्गर , मोरंग व्यापार संघ के महासचिव प्रकाश मुंदड़ा , वरिष्ट चिकित्सक ममता वर्मा , समाजसेवी श्याम पौडेल , डीएवी का प्रिंसिपल रमेश कुमार मिश्रा, राम भट्टराई ,गणु यादव ,सरोज कर्ण ,मनोज कुमार सिंह , नमिता सिंह , वरुण मिश्रा पत्रकार जैनेन्द्र कुमार तथा कैम्प कार्यालय अधिकारी सीपी सिंह , राजीव मोहन गुप्ता , शीलमनी सहित बिभिन्न संघ संस्था ,समाज के प्रबुद्धजन ,उद्योगी व्यपारी व अन्य लोग मौजूद थे ।



