Sun. Jul 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राशिफल 12 जनवरी 2018ः

 

मेष (Aries) : सांसारिक बातें भूलकर आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में संलग्न रहेंगे। आध्यात्मिक सिद्धियां प्राप्त करने के लिए बहुत अच्छा योग है। बोलने पर संयम रखने से अनर्थ नहीं होने पाएगा। हितशत्रु हानि कर सकते हैं। नए कार्य की शुरुआत न करें।

वृषभ (Taurus): गणेशजी की कृपा से आप जीवनसाथी की निकटता का सुख प्राप्त कर सकेंगे। परिवार के साथ सामाजिक समारोहों में बाहर घूमने या पर्यटन पर जाएंगे और आनंद में समय व्यतीत करेंगे। तन-मन से प्रसन्नता अनुभव करेंगे। सार्वजनिक जीवन में यश और कीर्ति मिलेगी। साझेदारी से लाभ होगा। आकस्मिक धनलाभ और विदेश से समाचार मिलेगा।

मिथुन (Gemini): अधूरे कार्यों की पूर्णता के लिए आज का दिन शुभ है, ऐसा गणेशजी कहते हैं। परिवार में आनंद और उल्लास का माहौल रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। कार्यों में यश और कीर्ति मिलेगी। अन्य लोगों के साथ बातचीत के दौरान क्रोध पर काबू रखें और वाणी संयमित। धन की प्राप्ति होगी। आवश्यक खर्च होंगे। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी। नौकरी पेशावालों को लाभ मिलेगा।

यह भी पढें   जीवन यात्रा एक मंडी है, जहाँ हर क्षण कर्मों का व्यापार होता है : बिमल सर्राफ

कर्क (Cancer): आकस्मिक धन खर्च हो सकता है। प्रेमीजनों के बीच वाद-विवाद हो सकता है। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के प्रति आकर्षण और कामुकता से परेशानी हो सकती है। नए कार्य की शुरुआत या यात्रा करने से बचें।



सिंह (Leo): गणेशजी कहते हैं कि मानसिक अस्वस्थता रहेगी, परिजनों के साथ मनमुटाव की स्थिति आएगी। माताजी के साथ अनबन हो सकती है। जमीन, मकान तथा वाहन की खरीदारी या उसके दस्तावेज के लिए अनुकूल समय नहीं है। नकारात्मक विचारों से हताशा उत्पन्न होगी।

कन्या (Virgo): भावनात्मक सम्बंध स्थापित होंगे। भाई-बहनों के साथ मेल जोल रहेगा। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ मुलाकात होगी। गूढ़ रहस्यमय विद्याओं के प्रति आकर्षण होगा और उसमें सिद्धि मिलेगी। विरोधियों और प्रतिस्पर्धियों का डटकर सामना करेंगे।

तुला (Libra): आज की मानसिक वृत्ति नकारात्मक रहेगी। क्रोधावेश में वाणी पर संयम खोने से पारिवारिक सदस्यों के साथ विवाद हो सकता है। अनावश्यक खर्च होगा। स्वास्थ्य प्रभावित होगा।

यह भी पढें   धरान में अग्रकुलमाता महारानी माधवीजी की 5147वीं जयंती श्रद्धा, भक्ति एवं सांस्कृतिक उल्लास के साथ मनाई गई

वृश्चिक (Scorpio): गणेशजी बता रहे हैं कि आज का दिन शुभ होगा। शारीरिक और मानसिक रूप से प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ खुशी से समय व्यतीत करेंगे। दोस्तों और स्नेहीजनों की तरफ से आपको उपहार मिलेगा। प्रियजन के साथ की मुलाकात में सफलता मिलेगी। मांगलिक प्रसंग में जाने की संभावना है। धन लाभ और प्रवास का योग है। दांपत्यजीवन में प्रसन्नता का अनुभव करेंगे।

धनु (Sagittarius): आज क्रोध के कारण पारिवारिक सदस्यों तथा अन्य लोगों के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं। वाणी और व्यवहार के कारण विवाद हो सकता है। दुर्घटना से बचें। स्वास्थ्य के पीछे धन खर्च होगा। अदालती कामकाज में सावधानीपूर्ण कदम उठाने के लिए गणेशजी कहते हैं। व्यर्थ के कार्यों में आपकी शक्ति खर्च होगी।

मकर (Capricorn): आज का दिन हर क्षेत्र में लाभदायक है। स्नेहीजनों और मित्रों से मिलना होगा। प्रिय व्यक्तियों के साथ की मुलाकात रोमांचक रहेगी। विवाहोत्सुक व्यक्तियों की वैवाहिक समस्याएं मामूली प्रयत्न से हल हो जाएंगी। व्यापारियों को व्यापार में और नौकरीवालों को नौकरी में आय वृद्धि होगी। गृहस्थजीवन में आनंद रहेगा। नई चीज वस्तुओं की खरीदारी होगी।

यह भी पढें   पाकिस्तान का गहराता आंतरिक संकट : सैन्य वर्चस्व और दक्षिण एशियाई सुरक्षा के सामने नई चुनौती

कुंभ (Aquarius): हरेक कार्य सरलतापूर्वक हल होंगे और उनमें सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थिति निर्मित होगी। सरकारी कार्य निर्विघ्न पूरे होंगे। उच्चाधिकारियों का व्यवहार सहयोगपूर्ण रहेगा। पदोन्नति और धन प्राप्ति का योग है। गृहस्थजीवन आनंदपूर्ण रहेगा। मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

मीन (Pisces): शरीर में सुस्ती और थकान का अनुभव होगा। कोई कार्य पूरा न होने से निराश होंगे। भाग्य साथ न देता हुआ प्रतीत होगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारीवर्ग के साथ संभलकर कार्य करने की गणेशजी सलाह देते हैं। बच्चों को लेकर आज चिंतित रह सकते हैं। व्यर्थ में पैसे खर्च होंगे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *