पार्टी एकता और सरकार निर्माण साथ–साथः प्रचण्ड
म्याग्दी, १३ जनवरी । नेकपा माओवादी केन्द्र के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड ने कहा है कि एमाले–माओवादी पार्टी एकता और सरकार गठन दोनों काम साथ–साथ आगे बढ़ाया जाएगा । शनिबार म्याग्दी महोत्सव तथा माघे संक्रान्ति मेला को उद्घाटन करते हुए म्याग्दी सदरमुकाम बेनी में अध्यक्ष प्रचण्ड ने कहा– ‘माओवादी और एमाले दोनों पार्टी अब एकता से पीछे हटनेवाला नहीं है । बाम गठबन्धन देश की आवश्यकता है । यही गठबन्धन ही अब देश को आगे बढ़ाएगा ।’
अध्यक्ष प्रचण्ड का कहना है कि अब राजनीतिक मुद्दा में नहीं आर्थिक मुद्दा में बहस होना चाहिए । उनका यह भी मानना है कि आर्थिक समृद्धि के लिए स्थायी सरकार आवश्यक है । पाँच साल के अन्दर आर्थिक जीवन में परिवर्तन लाने की दावा करते हुए अध्यक्ष प्रचण्ड ने कहा– ‘हमारी प्राथमिकता ही आर्थिक विकास है, दोनों देशों के साथ नयां सीमा भी खुल रहा है । अब बाम गठबंधन ही नेपाल को नयां युग की ओर ले जाएगी ।’ उनका यह भी कहना है कि वाम गठबंधन किसी पार्टी विशेष की ओर लक्षित नहीं है ।
कार्यक्रम में माओवादी अध्यक्ष प्रचण्ड को ३० केजी का माला लगाकर सम्मान किया था । कार्यक्रम में राष्ट्रिय योजना आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष डा. मीनबहादुर श्रेष्ठ, नेपाल उद्योग वाणिज्य महासंघ के उपाध्यक्ष चन्द्रप्रसाद ढकाल, प्रतिनिधिसभा सांसद देवेन्द्र पौडेल, प्रदेशसभा सदस्य नरदेवी पुन, विनोद केसी आदि ने भी सम्बोधन किया । उन लोगों ने कहा है कि जिला के विकास के लिए महोत्सव सहयोग सिद्ध हो सकती है ।

