Mon. Apr 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पशुपतिनगर में अध्यागमन कार्यालय के लिए राजदूत मञ्जीवसिंह पुरी सकरात्मक

 

झापा, १३ जनवरी । नेपाल के लिए भारतीय राजदूत मञ्जीवसिंह पुरी ने कहा है कि पूर्वी नेपाल स्थित नेपाल–भारत सीमा पशुपतिनगर में अध्यागमन कार्यालय स्थापना के लिए पहल किया जाएगा । पशुपतिनगर भ्रमण के क्रम में राजदूत पुरी ने स्थानीयबासी को यह आश्वासन दिया है । राजदूत पुरी सूर्योदय नगरपालिका के मेयर रणबहादुर राई के साथ पशुपतिनगर निरीक्षण भ्रमण में गए थे । भ्रमण के दौरान उन्होंने भन्सार कार्यालय और सीमा क्षेत्रों का स्थलगत निरीक्षण किया है । उक्त अवसर में राजदूत पूरी ने स्थानीय जनप्रतिनिधि और व्यवसायियों के साथ भी विचार–विमर्श किया है ।
स्थानीयबासी ने पशुपतिनगर में भन्सार, क्वारेन्टाइन और अध्यागमन कार्यालय स्थापना के लिए राजदूत पुरी के समक्ष अनुरोध किया था । कार्यक्रम में राजदूत पुरी ने कहा– ‘अध्यागमन कार्यालय स्थापना के लिए मैं सिरियस हूं ।’ स्थानीयबासी ने राजदूत पुरी समक्ष स्थानीय सडक बिस्तार और स्तारोन्नती के लिए भी मांग किया है । मेयर राई ने कहा– ‘अगर हम लोग पशुपतिनगर में अध्यागमन कार्यालय रख सकते हैं तो दार्जिलिङ आनेवाले तीसरे देश के पर्यटक इलाम होते हुए नेपाल भी आ सकते हैं । राजदूत पुरी इसमें पोजेटिभ दिखाई दिए हैं ।’ मेयर राई के अनुसार राजदूत पुरी ने स्थानीय तह, नागरिक की सेवा–सुविधा के बारे में भी जानकारी लिया है ।
स्मरणीय है, भारत के दार्जलिङ देखने के लिए हर साल हजारों पर्यटक तीसरे देश से आते हैं । लेकिन वहां अध्यागमन विभाग न होने के कारण दार्जलिङ कि तरह ही सुन्दर पर्यटकीय स्थल इलाम इससे वञ्चित हो रहा है । इसीलिए इलाम के स्थानीयबासी और जनप्रतिनिधियों ने राजदूत पुरी से पशुपतिनगर में अध्यागमन संचालन के लिए आग्रह किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *