Tue. Apr 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

‘राधा सँग मोहन’ का विशेष प्रदर्शन

 

काठमांडू, १४ जनवरी । मैथिली भाषा में निर्मित चलचित्र ‘राधा सँग मोहन’ का विशेष प्रदर्शन काठमांडू किया गया है । जमल नाच घर में प्रदर्शन का आयोजन किया गया था । प्रदर्शन में ८० लोगों की सहभागिता थी । संस्कृति, पर्यटन तथा नागरिक उड्यनमन्त्री जितेन्द्रनारायण देव की प्रमुख आतिथ्य में कार्यक्रम आयोजित था । कार्यक्रम में खानेपानी तथा सरसफाइमन्त्री महेन्द्र यादव और संगीतकार तथा गायक सन्तोष राज लगायत कलाकार, समाजसेवी तथा सर्वसाधारणों की सहभागिता थी ।

यह भी पढें   १०० रुपये की सरहद और लहूलुहान स्वाभिमान: क्या सिंहदरबार ने मधेश की गरिमा की यही कीमत लगाई है?


विशेष शो के बाद मन्त्री देव ने कहा कि मैथिली भाषा की चलचित्र काठमांडू में प्रदर्शन होना गर्व की बात है । उनका यह भी कहना है कि मैथिली भाषा–संस्कृति के विकास के लिए चलचित्र ‘राधा सँग मोहन’ सहयोगी हो सकती है । इसीतरह दूसरे मन्त्री महेन्द्र यादव ने कहा कि मैथिली भाषा में चलचित्र निर्माण करना सरहनीय काम है । कार्यक्रम में कलाकर्मी योगेन्द्र देव, सन्तोज राज, कमल मण्डल, ममता देव, इन्द्रदेव मण्डल, परशुराम चौधरी ने अपनी ओर से मन्तव्य व्यक्त किया था । उन सभी को कहना है कि चलचित्र सफलता की ओर आगे बढ़ सके । चलचित्र निर्माता दीपेन्द्र देव ने कहा है कि फाल्गुन महिना से चलचित्र हल में लाने कै तैयारी हो रही है ।
चलचित्र में कथा–गीत डिपी शास्त्री, गायन उदितनारायण झा, दीपा झा की है । चलचित्र का निदेर्शक धर्मेन्द्र धर्मात्मा ने किया है । अमरेश सिंह, वीरेन्द्र गुवा, डीपी शास्त्री, दीपेन्द्र देव आदि ने चलचित्र में अभियन किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *