Thu. Aug 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राष्ट्रीय सभा चुनाव की तैयारी के विषय में आयोग नें किया दलों से विचारविर्मश

 

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, १७ जनवरी ।
निर्वाचन आयोग ने इसी माघ के २४ गते के लिए तय राष्ट्रीय सभा चुनाव की तैयारी के विषय में राजनीतिक दलों के साथ विचार–विमर्श किया है ।
निर्वाचन आयोग में आज हुई बैठक में आयोग ने मतपत्र के ढाँचे, मतगणना, चुनाव संचालन और व्यवस्थापन के विषय में हो रही तैयारी के संबंध में दलों को जानकारी कराई ।

विचार–विमर्श के बाद नेकपा एमाले के नेता सुवास नेम्वांग ने संचारकर्मियों को बताया कि मतदाताओं को भरसक सहज होने के हिसाब से व्यवस्थापन करने का सुझाव दिया गया ।

यह भी पढें   लंदन में 17वाँ नेपाली मेला रविवार को, ‘मिनी नेपाल’ की झलक देगा सांस्कृतिक महोत्सव

निर्वाचन आयोग के प्रवक्ता नवराज ढकाल ने बताया कि राष्ट्रीय सभा में ४२ सदस्य एकल संक्रमणीय मत प्रणाली और १४ सदस्य बहुमतीय प्रणाली के तहत चुने जाएँगे, इसलिए दो तरह के मतपत्रों का प्रयोग किया जाएगा ।

विचार–विमर्श में नेकपा एमाले के सुवास नेम्वांग और अग्नि खरेल, नेकपा माओवादी केंद्र के नारायणकाजी श्रेष्ठ और देव गुरुंग, नेपाली कांग्रेस के बालकृष्ण खाँड़ और रमेश लेखक, संघीय समाजवादी फोरम नेपाल के राजेंद्र श्रेष्ठ राष्ट्रीय जनता पार्टी नेपाल के महंथ ठाकुर लगायत नेता गण सहभागी थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com