Wed. Jul 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानमंत्री द्वारा भवन संहिता का पालन करने का आह्वान

 

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, १७ जनवरी ।
प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउवा ने भूकंपीय जोखिम से बचने के लिए भवन संहिता का पालन करने का आह्वान किया है । भूकंप सुरक्षा दिवस के मौके पर मूल समारोह समिति द्वारा काठमांडू के वसंतपुर में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री देउवा ने कहा कि सरकार, भूकंपीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण तथा व्यवस्थापन ऐन को क्रियान्वयन में ला चुकी है और जल्द ही आपदा जोखिम न्यूनीकरण संबंधी नीति को क्रियान्वयन में लाएगी ।
उन्होंने कहा कि अब सभी स्थानीय तहों को घर, भवन और संरचना के निर्माण में नए ऐन और नीति का अनिवार्य रूप में क्रियान्वयन करना होगा ।

यह भी पढें   हर पल स्वयं में आनंदित रहना ही जीवन का सच्चा सुख है - अध्यात्म

सबल समुदाय और स्थानीय सरकार, भूकंपीय सुरक्षा का मजबूत आधार’ के नारे के साथ देश भर भूकंप सुरक्षा दिवस मनाया गया ।
इस अवसर पर शहरी विकास तथा भवन निर्माण विभाग के महानिदेशक शिवहरि शर्मा ने कहा कि आपदा पूर्व तैयारी के लिए जनचेतना फैलाने की जÞरूरत है ।
वहीं काठमांडू महानगरपालिका के प्रमुख विद्या सुंदर शाक्य ने कहा कि भूकंप न्यूनीकरण के लिए स्थानीय सरकार द्वारा लाई गई हाउस पुलिंग अवधारणा के प्रभावकारी क्रियान्वयन में सरकार को सहयोग देना होगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *