नवलपरासी में कंबल वितरण तथा राहत कार्यक्रम

यह कम्बल वितरण राहत कार्यक्रम आज मिति २०७४ माघ ६ गते शनिबार के दिन नवलपरासी के बैरवां चौराहे पर आयोजित हुआ । यह कार्यक्रम स्थानीय समाजसेवी श्री रामव्रिच्छ यादव के अध्यक्षता, मधेशी नेता कैलाश महतो के प्रमुख आतिथ्यता तथा समाजसेवी श्रीकृष्ण यादव जी के विशेष आतिथ्यता में सम्पन्न हुआ ।
कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि रहे कैलाश महतो के बचपन के साथी लण्डन के म्यानचेष्टर यूनिवर्सिटी में अध्ययनरत यूवा विद्यार्थी स्रेयष्कर आचार्य के आर्थिक सहयोग में सम्पन्न किया गया ।
ग्यात हो कि इससे पहले भी वह यूवा विद्यार्थी ने बाढ पीडितों के लिए कैलाश महतो के सम्पर्क से राहत वितरण कार्यक्रम में सहयोग किया था।
कार्यक्रम में २५ अत्ति विपन्न परिवारों को कम्बल ओढाकर कैलाश महतो व अतिथियों ने सम्मान किया । कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रकाश पासवान, विजय यादव, ध्रुव गौंड, नन्दकिशोर पटेल, संजय गुप्ता, ब्रिजनन्दन गिरी, अनुप पाण्डे, बिसराम थारु की भूमिका अहम् रहा । कार्यक्रम ग्रामीण विकास फाउण्डेशन, नवलपरासी के आयोजन में सम्पन्न हुआ ।





