11 विधायको ने हिन्दी मे शपथ ली
हिमालिनी संवाददाता। जनकपुर ७ माघ, प्रदेश २ के प्रदेशसभा सदस्यो के शपथ के भाषा को लेकर विवाद शुरू हो गया है। जनकपुर स्थित उद्योग वाणिज्य संघ के हल में शपथ का कार्यक्रम था। प्रदेश प्रमुख रत्नेश्वरलाल कायश्थ द्वारा जेष्ठ सदस्य लगनलाल चौधरी को शपथ में बुलाने पर, चौधरी ने नेपाली भाषा में शपथ लिया । एमाले के चौधरी सिरहा १ क से निर्वाचित प्रदेशसभा सदस्य है, लेकिन प्रदेशसभा सदस्यो ने नेपाली भाषा में शपथ नहीं लेंगें कहकर विरोध किया।
बिरोध के बाद राजपा के जितेन्द्र सोनल ने हिन्दी में शपथ लिया, मनीष सुमन और माओवादी के जगत यादव ने मैथिली में शपथ लिया। प्रदेश २ के प्रदेश सभा के १०७ सदस्य मध्ये मैथिली भाषा में ४७, नेपाली २४, भोजपुरी २५ और हिन्दी में ११ ने शपथ ग्रहण किया।
