Mon. Jul 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राशिफल 21 जनवरीः आज का दिन आपके लिए कैसा है देखें

 

मेष (Aries): गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन सामाजिक प्रवृत्तियों और मित्रों के साथ दौड़-धूप में व्यतीत होगा। इसके पीछे धन खर्च भी होगा। फिर भी सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। बुजुर्गों तथा पूजनीय व्यक्तियों से मिलना होगा। दूर रहनेवाली संतानों के शुभ समाचार मिलेंगे। पर्यटन की संभावना है।

वृषभ (Taurus): नए कार्यों का प्रारंभ कर सकेंगे। नौकरी पेशावालों के लिए आज का दिन शुभ है। आय वृद्धि या पदोन्नति का समाचार मिलेगा। सरकारी लाभ मिलेगा। गृहस्थ जीवन में सुख-शांति रहेगी। उच्च पदाधिकारियों का प्रोत्साहन आपका उत्साह बढ़ाएगा। अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। दांपत्यजीवन में मधुरता रहेगी। सरकार की तरफ से लाभ प्राप्त कर सकेंगे।

मिथुन (Gemini): आज आपको थोड़ी-सी प्रतिकूलताओं का सामना करना पड़ेगा। शरीर में स्फूर्ति का अभाव रहेगा। परिणामस्वरूप निर्धारित काम समय पर पूरे नहीं होंगे। मानसिक चिंता से व्यग्रता अनुभव करेंगे। नौकरी-व्यवसाय के स्थान पर सहकर्मियों का मंद प्रतिभाव आपको हतोत्साहित करेगा। उच्च पदाधिकारियों के साथ वाद-विवाद में न उतरने की गणेशजी सलाह देते हैं। प्रतिस्पर्धियों से सचेत रहें।

यह भी पढें   फीफा विश्वकप – स्पेन पहुँचा सेमिफाइनल में

कर्क (Cancer): क्रोध और नकारात्मक विचार स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव डालेंगे, संयम से काम लें। खान-पान पर ध्यान रखना होगा। सगे-संबंधियों से विवाद हो सकता है। खर्च में वृद्धि होने से आर्थिक परेशानी महसूस करेंगे। नए काम की शुरुआत के लिए दिन अनुकूल नहीं है।

सिंह (Leo): दांपत्य जीवन में छोटी-मोटी बातों पर विवाद हो सकता है अथवा स्वास्थ्य संबंधी समस्या के कारण भोग-विलास एवं सांसारिक विषयों में रुचि कम होगी। व्यापारीगण साझेदारों के साथ संभलकर व्यवहार करें। सार्वजनिक जीवन में अपयश न मिले इसका ध्यान रखें।

कन्या (Virgo): आज आपको हरेक मामले में अनुकूलता का अनुभव होगा। घर में सुख-शांति स्थापित बनी रहेगी। बीमार व्यक्तियों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। आर्थिक लाभ की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र में सभी का सहयोग मिलेगा। प्रतिस्पर्धियों के साथ चुनौती झेलने में सफलता मिलेगी।

यह भी पढें   व्यक्ति ने किया आत्मदाह का प्रयास

तुला (Libra): बौद्धिक प्रवृत्तियां और चर्चा आज अग्रिम स्थान पर रहेंगी। आपकी कल्पना और सृजनशक्ति की प्रगति से संतोष अनुभव करेंगे। व्यर्थ वाद-विवाद या चर्चा में न पड़ने की गणेशजी सलाह देते हैं। पाचनतंत्र से संबंधित परेशानी हो सकती है। प्रिय व्यक्ति के साथ मिलन- मुलाकात सुखद रहेगी।

वृश्चिक (Scorpio): सेहत का ध्यान रखें, बुजुर्गों के साथ अनबन होने की घटना आपके मन को व्यथित कर सकती है। माताजी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आर्थिक नुकसान और सार्वजनिक जीवन में मानहानि की आशंका रहेगी। जमीन वाहन आदि से जुड़े कागजातों के मामले में सावधानी बरतें।

धनु (Sagittarius): आपका मन शांत और प्रसन्न रहेगा। भाई-बहनों के साथ अधिक मेल-जोल रहेगा। नए काम की शुरुआत आज के दिन कर सकते हैं। सगे-सम्बंधियों तथा मित्रों का आपके यहां आगमन होने से आनंद अनुभव करेंगे। छोटी दूरी की यात्रा कर सकते हैं। भाग्य का साथ मिलेगा।

मकर (Capricorn): आज वाणी पर नियंत्रण रखें। कुटुंबीजनों के साथ गलतफहमी पैदा हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखना पड़ेगा। शेयर-सट्टे में निवेश का विचार कर सकते हैं। गृहिणियां मानसिक असंतोष की भावना अनुभव करेंगी। पढने-लिखने में छात्रों की रुचि रहेगी।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक13 जुलाई 2026 सोमवार शुभसंवत् 2083

कुंभ (Aquarius): शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थता और ताजगीपूर्ण दिन होने के सम्बंध में गणेशजी बताते हैं। आर्थिक दृष्टि से आपका दिन लाभदायी रहेगा। सगे-सम्बंधियों तथा मित्रों के साथ मिष्टान और सुरुचिपूर्ण भोजन का आनंद लेंगे। एकाध पर्यटन का भी आयोजन होगा। आज आप चिंतन शक्ति और आध्यात्मिक शक्ति के प्रभाव को जान सकेंगे।

मीन (Pisces): आज आपके मन में एकाग्रता का अनुभव होगा। धार्मिक कार्यों के पीछे खर्च होगा। स्वजनों से दूर जाना पड़ सकता है। कोर्ट- कचहरी के कामकाज में सावधानी बरतें। अपनी वाणी पर नयंत्रण रखें नहीं तो विवाद हो सकता है। लालच भारी पड़ सकती है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed