Tue. Jun 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल–भारत सीमा में काँडेदार दिवार लगाने के लिए प्रधानमन्त्री से आग्रह

 

काठमांडू, २५ जनवरी । नेकपा एमाले और माओवादी केन्द्र समर्थित विद्यार्थी संगठनों में आवद्ध विद्यार्थी नेताओं ने नेपाल–भारत सीमा में काँडेदार दिवार खड़ा खरने के लिए प्रधानमन्त्री शेरबहादुर देउवा से मांग किया है । विगत कुछ दिनों से समाचार आ रहा है कि पर्सा जिला के छपकैया में भारत की ओर से नेपाली भूमि अतिक्रमित हुआ है, इसीके संबंध में ध्यानाकर्षपत्र देते हुए विद्यार्थी नेताओं ने सीमा क्षेत्र में दिवार खड़ा करने के लिए प्रधानमन्त्री से आग्रह किया है ।
विद्यार्थी नेताओं को जवाफ देते हुए प्रधानमन्त्री देउवा ने कहा है कि किसी भी हांलात में नेपाली भूमि अतिक्रमण नहीं होगा । प्रधानमन्त्री द्वारा व्यक्त विचारों को उद्धृत करते हुए अखिल क्रान्तिकारी के महासचिव उत्तम अधिकारी ने कहा– ‘हम लोगों ने वीरगंज छपकैया मे जाकर स्थलगत अवलोकन कर सुझाव सहित प्रतिवेदन प्रधानमन्त्री को दिया है । प्रधानमन्त्री ने कहा है कि एक इन्च जमीन भी भारत को नहीं दिया जाएगा ।’
महासचिव अधिकारी के अनुसार प्रधानमन्त्री को दी गई प्रवेदन में समस्या समाधान के लिए दीर्घकालिन प्रयास करने के लिए भी सरकार को आग्रह किया है । उन्होंने कहा– ‘इसके लिए सीमा क्षेत्र में काँडेदार दिवार लगाया जा सकता है ।’ अध्ययन प्रतिवेदन देने के लिए अखिल क्रान्तिकारी और अनेरास्ववियु के अध्यक्ष द्वय रंजीत तामाङ और नवीना लामा की नेतृत्व में संयुक्त टोली प्रधानमन्त्री निवास पहुँचे थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *