Mon. Oct 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

डॉ. सन्दुक रुइत को भारत का प्रसिद्ध पद्मश्री पुरस्कार

 

काठमांडू, २६ जनवरी । भारत सरकार ने डॉ. सन्दुक रुइत को प्रसिद्ध पदक ‘पद्मश्री’ देने का निर्णय किया है । डा. रुइत आंख सर्जक के रुप में प्रसिद्ध हैं । ६९वें गणतन्त्र दिवस के अवसर पर भारतीय सरकार ने पद्मश्री पदक प्राप्त करनेवाले विजेताओं की सूची सार्वजनिक किया है । उक्त सूची में नेपाली नागरिक डा. रुइत का भी नाम समावेश है ।
सार्वजनिक सूची के अनुसार डा. रुइत को आँख रोग निदान तथा शल्यक्रिया विशेषज्ञ के रुप में पद्मश्री अवार्ड दिया गया है । सामान्यतः भारतीय नागरिकों को प्राप्त होनेवाला यह पदक भारत में ही चौथी बड़ी पदक मानी जाती है । लेकिन कभी कभार विशिष्ठ योगदान देनेवाले विदेशी नागरिकों को भी यह पदक दिया जाता है ।

यह भी पढें   रेड बुल कृति अवार्ड्स के 13वें संस्करण के तहत ‘कृति कनेक्ट’ कार्यक्रम का आयोजन


डा. रुइत का जन्म नेपाल के ताप्लेजुङ जिला में हुआ था । ६२ वर्षीय डा. रुइत काठमांडू गौशला स्थित तिलगंगा आंख अस्पताल के संस्थापक एवं कार्यकारी निर्देशक भी है । डा. रुइत ऐसे व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने आंख के लिए प्रयोग होनेवाला एक लेन्स का विकास किया है, जिसके चलते आंख की शल्यक्रिया के लिए खर्च होनेवाला ९० प्रतिशत रकम को सेभ करता है । डा. रुइत वही हैं, जिन्होंने सन् २००६ में रमन म्याग्सेसे पुरस्कार भी प्राप्त किया था ।
स्मरणीय है, सन् २०१७ में यह पदक माइती नेपाल की अध्यक्ष अनुराधा कोइराला को प्राप्त हुआ था । कोइराला आज प्रदेश नं. ३ के प्रदेश प्रमुख हैं । सार्वजनिक सूची के अनुसार उक्त पदक प्राप्त करनेवाले अन्य भारतीय नागरिकों में भारतीय क्रिकेट टिम के पूर्व कप्तान महेन्द्रसिंह धोनी भी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com