Mon. Aug 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

लागू औषध और गोली सहित सिरहा में दो गिरफ्तार

 

मनोज बनैता, सिरहा, १३ माघ । सिरहाके मिर्चैया नगर से लागु औषध नाइट्रोजन ट्यावलेट और गोली सहित शनिबार दो लोगो को मिर्चैया पुलिस ने गिरफ्तार किया है । मिर्चैया बजार से स. ७ प. २९९३ नम्बरका लाल रङ्ग बाला अपाचे मोटरसाइकलमे सवार दो संदिग्ध को पुलिस ने अपने गिरफ्त मे लेकर खानतलासी की थी । खानतलासी के दौरान दोनो संदिग्ध के पास से कटुवा पेस्तोलमे प्रयोग होनेबाला दो गोली और ९५ पीस नाइट्रोसन ट्याबलेट बरामद होनेकी जानकारी इलाका प्रहरी कार्यालय मिर्चैया का डिएसपी गजुसिधी बज्राचार्य ने दी है । गिरफ्तार किए गया शख्स सिरहा कल्याणपुर नगरपालिका निवासी शितल झा और सिरहा नगरपालिका वडा नं. १ निवासी सरोज कुमार पासवान है । पासवान जिला प्रशासन कार्यालय सिरहामे करार मे कार्यरत कम्प्युटर अपरेटर है और झा सिरहा सदरमुकाम मे एफएम रेडियो संचालन के फिराक मे थे । दोनो को मिर्चैया पुलिस ने बृहत अनुसन्धान के लिए कस्ट्डी मे रखा है ।

यह भी पढें   बाँके के खजुरा गाँवपालिका के विभिन्न वार्ड में निःशुल्क कान शिविर सम्पन्न 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com