Sat. Aug 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राशिफल 02 फरवरीः आज वृष के लिए लाभ का दिन, जानें अपनी राशि…

 

मेष (Aries) : गणेशजी कहते हैं कि आज आपको पूरे दिन मानसिक और शारीरिक थकान का अनुभव हो सकता है। परिश्रम की अपेक्षा कम सफलता प्राप्ति के कारण हताशा हो सकती है। सत्ता के संबंध में थोड़ा चिंतित रहेंगे। काम की भाग-दौड़ में परिवार की तरफ ध्यान नहीं दे पाएंगे। यात्रा करना टालें। पाचनतंत्र संबंधी शिकायत टालें। आपका निर्धारित व्यवहार किसी को हानि न पहुंचाए इस बात का ध्यान रखें।

 वृषभ (Taurus): गणेशजी के आशीर्वाद से आप आज हर कार्य दृढ़ आत्मविश्वास और मनोबल से पूरा करेंगे और कार्यों में सफलता भी मिलेगी। पिता की तरफ से आपको लाभ मिलेगा। विद्यार्थीगण पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। संतानों के अध्ययन या अन्य मामलों के पीछे धन खर्च या पूंजी निवेश होंगे। कलाकारों तथा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का उत्तम समय है। सरकार की ओर से लाभ होंगे।

मिथुन (Gemini) : नई योजनाएं शुरू करने के लिए आज अनुकूल दिन है। व्यवसाय करनेवालों को सरकार की तरफ से लाभ मिलने और नौकरी पेशा को उच्च पदाधिकारियों की कृपादृष्टि पाने का योग है। भाई-बंधुओं और पड़ोसियों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध रहेंगे। शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य बना रहेगा। लंबे प्रवास का आयोजन संभव है। प्रतिस्पर्धियों के समक्ष विजय प्राप्त करेंगे। दिन के दौरान तेजी से घटनेवाली घटनाओं में व्यस्त रहेंगे, ऐसा गणेशजी बताते हैं।

यह भी पढें   बीरगंज में ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने पर विशेष कार्यक्रम

कर्क(Cancer) : गणेशजी कहते हैं कि आज आप शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता अनुभव कर सकते हैं। परिणामस्वरूप मन में नकारात्मक विचार पैदा होंगे। किसी के साथ गलतफहमी हो सकती है। पारिवारिक वातावरण खराब होने की स्थितियां बन रही हैं। विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई में ध्यान केंद्रित करने में दिक्कत आ सकती है। धन खर्च की मात्रा बढ़ेगी। अनैतिक प्रवृत्तियों की तरफ मन न दौड़े, इसका ध्यान रखने की गणेशजी सलाह देते हैं।

सिंह (Leo) : भरपूर आत्मविश्वास और दृढ़ निर्णय शक्ति के कारण आज आप कोई भी कार्य त्वरित निर्णय लेकर पूरा करेंगे। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पिता तथा अभिभावकों का सहयोग प्राप्त होगा। मन आनंदित रहेगा। फिर भी स्वभाव में उग्रता और अहं के कारण आपकी बात बिगाड़े नहीं, उसका ध्यान रखने की गणेशजी की सलाह देते हैं। वैवाहिक जीवन में प्रेम बना रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी मामूली शिकायत रहेगी।

कन्या (Virgo): शारीरिक अस्वस्थता के साथ-साथ मानसिक चिंताओं में वृद्धि होगी। आंख संबंधी शिकायत पैदा होगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव होगा। उग्रवाणी और अहं के टकराव से किसी के साथ झगड़े न हो, उसका ध्यान रखें। आकस्मिक धन खर्च के योग हैं। नौकरीपेशा को अपने अधीनस्थ व्यक्तियों से संभलकर चलने की गणेशजी सलाह देते हैं। कोर्ट-कचहरी का कामकाज आज टाल देना हितकर है।

यह भी पढें   शेरबहादुर देउवा आज स्वदेश लौट रहे

तुला (Libra): आपके लिए आज का दिन शुभफलदायी होगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। विविध क्षेत्रों में मिलनेवाले लाभ से आपकी प्रसन्नता में वृद्धि होगी। आपकी आय में भी वृद्धि होगी। मित्रों के पीछे खर्च भी होगा और उनसे लाभ भी प्राप्त होगा। किसी प्रवास या पर्यटन स्थल पर जाने से दिन रोमांचक बन जाएगा। विवाहोत्सुकों को जीवनसाथी प्राप्त होने के आज योग हैं। रुचिकर भोजन प्राप्त होगा।

वृश्चिक(Scorpio) : आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायी होगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। व्यावसायिक स्थल पर वातावरण अनुकूल प्राप्त होगा। उच्च अधिकारीगण प्रसन्न रहेंगे। कार्य सफलता प्राप्त करनी आज सरल होगी। मान-प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। नौकरी में पदोन्नति होगी। गृहस्थजीवन में भी आनंद का वातावरण छाया रहेगा। व्यापार के उद्देश्य से कहीं बाहर भी जाना हो सकता है। संतान की प्रगति से संतोष का अनुभव होगा।

धनु (Sagittarius): आज आपका स्वास्थ्य नरम-गरम रह सकता है ऐसा गणेशजी कहते हैं। शारीरिक रूप से आलस्य और कमजोरी का अनुभव हो सकता है। मन में व्यग्रता रह सकती है। व्यावसायिक रूप से बाधाएं उपस्थित होंगी। संकटजनक विचार या व्यवहार से दूर रहिएगा। किसी भी योजना को सावधानीपूर्वक आयोजित कीजिएगा। प्रतिस्पर्धियों और विरोधियो के साथ विवाद टालिएगा।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 14 अगस्त 2026 शुक्रवार शुभसंवत् 2083

मकर (Capricorn): आज आपके लिए आकस्मिक धनखर्च के योग हैं, जो व्यावहारिक और सामाजिक कार्य के लिए बाहर जाने से हो सकता है। खान-पान में संभलकर चलिएगा। क्रोध से बचकर चलें। नकारात्मक भावनाओं को सकारात्मकता से दूर कर दें। व्यावसायिक स्थल पर अनुकूलता रहेगी। भागीदारों के साथ मतभेद न हो इसका ध्यान रखें। सरकारी क्षेत्र से संबंधित कार्यो में आप अपनी योग्यता का सदुपयोग कर सकेंगे।

कुंभ (Aquarius) : आज आप प्रत्येक कार्य दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वासपूर्वक करेंगे। प्रवास या पर्यटन की संभावनाए अधिक हैं। स्वादिष्ट व्यंजनों का भोग एवं नए वस्त्र परिधान के प्रसंग उपस्थित होंगे। भागीदारों से लाभ होगा। वाहनसुख प्राप्त होगा।

मीन (Pisces): आज का दिन शुभफलदायी है, ऐसा गणेशजी कहते हैं। आप में मनोबल और आत्मविश्वास अधिक रहेगा। शारीरिक रूप से आप स्वस्थ रहेंगे। परिवार का वातावरण भी शांतिप्रद रहेगा। प्रतिस्पर्धियों के समक्ष विजय प्राप्त होगी। आवेश और उग्रता को स्वभाव में से दूर कर दीजिएगा और साथ में वाणी पर भी संयम रखें। सहकर्मियों का आज व्यावसायिक स्थल पर सहकार अच्छा मिलेगा। मायके से समाचार प्राप्त होंगे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com