Wed. May 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ब्रान्ड मेयर साह का नाम हुवा बद्नाम, स्कुल के जायज काम में अडायी अपनी टाँग

 
 मनोज बनैता, सिरहा, २ फरबरी ।
विगत कुछ दिन से मिडिया के अाँख के नुर बने लाहान नगरपालिका का मेयर मुनि साह अपनी नासम्झी के कारण विवाद के घेरे मे है । कई मिडिया ने मेयर साह को ‘ब्रान्ड मेयर साह’ के नाम से भी नवाजा है परन्तु शिक्षा क्षेत्र मे हुवे उनके पहले कदम को ही हस्तक्षेप के रुप मे आलोचना हो रही है । लाहान नगरपालिका – २३ (साविक के सोनमती, गाढा) मे रहे जनता मा. वि ने स्थानीय चुनाव से पहले प्रा. वि तह के लिए ५ शिक्षक भर्ना सम्बन्ध मे बिज्ञापन किया था । चुनाब के वाद जब चयन प्रक्रिया को आगे बढाया गया तब उसमे छिड गयी गन्दी राजनीति । लाहान के मेयर मुनि साह द्वारा एक चिठी भेजी गई जिसमे लिखा था ” जनता प्रा. वि के लिए जो शिक्षक भर्ना प्रक्रिया शुरु किया गया है वो तुरन्त स्थगित हो । और व्यवस्था ना होनेतक भर्ना सम्बन्धि कोई भी प्रक्रिया आगे ना बढे ” उक्त स्कुल के समिति अध्यक्ष शत्रुधन मण्ड्ल का कहना है कि मेयर मुनी साह अपने दायरा मे न रहकर बेबुनियादी काम करने लगे है । उनके अनुसार स्थानीय सरकार घोषणा के वाद ही नगरपालिका इसप्रकार का निर्णय ले सकता है । उन्होने ये भी कहा है “इसमे मेयर का नही बल्की उनकी अशिक्षा दोषी है । काश हमारे मेयर साहब पढेलिखे होते तो ऐसी गल्ती हरगिज नही करते । ” मेयर साह की चिट्ठी को वेवास्ता करते हुवे जनता मा.वि ने विज्ञापन निकाला है । स्कुल समिति अध्यक्ष मन्डल के अनुसार उन्होने बिनि भवानी कट्टेल से बातचीत की पर उन्होने अदालत से स्टे- अर्डर लेकर भर्ना प्रक्रिया को आगे लेजाने कि सुझाव दी है । अध्यक्ष मण्डल अब कानुनी पैंतरे अपनाकर ही अागे बढने की बात कही है । मेयर के इस कदम को लेकर कई लोग के जेहन मे ये सवाल उठरहा है कि : कही‌ मेयर साह के लिए अाधुनिक लाहान का कमान सम्भालना मुश्किल तो नहीं ?

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed