कमला नदी में कबीर कुम्भ मेला
सिरहा, २५ माघ ।
जिल्ला सिरहा और धनुषा जिले के बोर्डर पर रहे कमला नदी के पुर्बी तट बन्दिपुर घाट में कबीर कुम्भ मेला लगा है । माघ महीना के १५ गते से शुरु हुवे मेला मे प्रत्येक सोमबार के दिन पाँच सौ से लेकर एक हजार तकके संख्या मे कबीर पन्थी साधुओ का जमघट होता रहा है । ननुपटीका साहेब (साधु) बालचन दास ने कहा कि इस माह मे कमला स्नान मोक्ष दिलाती है । मेला के समय मे दिन मे स्नान के साथ साथ भजनकिर्तन हो रहने के कारण यहाँ का माहौल अध्यात्मिक हाे गया है । हजारौं लोगो की दैनिक भीड के कारण ईस मेले के रौनक मे चारचाँद लगा है । ये मेला माघ २९ तक जारी रहेगी ।


