सिरहा के बीडी कालेज का बुरा हाल, अनिश्चितकालीन तालाबन्दी
सिरहा, माघ २५ गते ।
सिरहा के मिर्चैया मे रहे एक मात्र ब्रह्मचारी दामोदरानन्द कालेज बिवाद के कारण छात्राअाें द्वारा किए गए तालाबन्दी अभी तक नही खोला गया है । विगत कुछ दिनाें से कालेज में छात्राें ने नियमित रुप मे पठनपाठन की माँग करते हुए कल (बुधबार) से कालेज मे अनिश्चितकालीन तालाबन्दी किया है । कालेज प्रमुख संजय कुमार साह ने मंगलबार आबश्यक विचार विमर्श के वाद नियमित रुप से कक्षा संचालन का वादा किया पर वाे खुद बैठक मे शरीक ना हाेने के कारण आक्राेशित छात्राें ने कालेज मे अनिश्चितकालिन तालाबन्दी के साथ साथ तोडफोड किया है । कलेज प्रमुख के कार्यकक्ष मे रहे कुर्सी, टेबल लगायत का सामान बाहर फेंक कर तालाबन्दी किए जाने की जानकारी एक छात्र लक्ष्मेश्बर कापर ने दी है । पठनपाठन लम्बे अरसे से नियमित रुप मे संचालन न होने की वजह से बार बार कलेज प्रशासनको जानकारी देने के वाद भि कोई ठोस पहल नहोने के कारण मजबुरन तालाबन्दी किए जाने की बात छात्र अरबिन्द सहनी बताते हैं । कलेज प्रमुख साह एकलौतै रुप से कालेज संचालन कर छात्राें के भबिष्य के साथ खिलबाड करने की वजह से तालाबन्दी किए जाने की बात छात्र रबिन साह बताते है । माँग पूरी न होने तक तालाबन्दी जारी रहने की चेतावनी बिद्यार्थी लक्ष्मेश्बर कापर ने दिया है । मिर्चैया नगरपालिकाका मेयर श्रवण कुमार यादब ने छात्राें की समस्या जायज होने के कारण आबश्यक समन्वय की जरुरत पर जोर देते हैं । कालेज प्रशासन अगर अनदेखा किया तो सम्बन्धित निकाय के साथ विचार कर समस्या समाधान करने की बात नगर प्रमुख यादब ने स्पष्ट रुप से कही है । कालेज में मनमानी ढंग से बिना बिज्ञापन शिक्षक भर्ना, त्रिबि नियम बिपरित मनमानी ढंग से शुल्क बृद्धि और बिषयगत शिक्षक ना रखने जैसे गलत काम होने का आरोप छात्राें ने लगाया है । प्रमुख साह के लापरवाही के कारण कालेज की अबस्था बहुत नाजुक है ।


