Thu. Aug 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

केराेसिन छिडक कर पत्नी काे जान से मारने की काेशिश

 

८फरवरी, –

धनुषा जिले के  छिरेश्वरनाथ नगर पालिका -८ के एक २४ वर्षीय व्यक्ति ने अपनी पत्नी को मारने की कोशिश की, क्योंकि उसने तलाक देने से इनकार कर दिया था।

पुलिस अधीक्षक चक्र बहादुर सिंह के अनुसार, रसीद वर्षा ने शनिवार को २० वर्षीया अपनी पत्नी हजाार खतुन को जला दिया । गंभीर रूप से घायल हजारा काठमांडू के अस्पताल में उपचार हाे रहा है, हजारा ८० प्रतिशत जल चुकी है ।  जनकपुर में इलाज सम्भव नहीं हाेने के कारण उसे काठमान्डू लाया गया है ।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री बालेन और डोलप्रसाद अर्याल बीच मुलाकात

एसपी सिंह ने कहा कि संदिग्ध ने कैरोसीन डाल कर अपनी पत्नी काे जलाकर मारने की काेशिश की है ।पीडिता के परिवार वालाें का कहना है कि उसे ससुराल वाले हमेशा सताया करते थे ।

पीड़ित ने एक महीने पहले जिला पुलिस कार्यालय में एक शिकायत दर्ज कराई थी, कि उसका पति  स्थानीय इकाई में विवाह रजिस्टर करने से इनकार कर रहा है और नागरिकता प्राप्त करने के लिए उसे सिफारिश करने से इनकार कर दिया। उसने यह भी दावा किया कि उसके पति और ससुराल उसे बार-बार अत्याचार करते हैं।

यह भी पढें   श्रेष्ठ की रिहाई की मांग को लेकर नेपाल पत्रकार महासंघ का आज धरना

शिकायत के बाद रसीद ने १५ जनवरी को पुलिस दफ्तर में पेश हुअा और १२ दिनों के भीतर नागरिकता प्राप्त करने में उनकी मदद करने के लिए सहमत हो गया। पीड़ित के मातृ परिवार के सदस्यों ने दावा किया कि समझौते के बाद   तलाक के लिए उसने हजारा पर अत्याचार  किया ।

पीड़ित की मां ने रशीद के चार अन्य परिवारों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है ।   रशीद को हिरासत में लेकर विस्तृत जांच चल रही है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com