Thu. Apr 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल में वैदेशिक हस्तक्षेप बढ़ रहा हैः मन्त्री थापा

 

काठमांडू, ३ फरवरी । राष्ट्रीय प्रजातन्त्र पार्टी के अध्यक्ष एवं उपप्रधान तथा ऊर्जा मन्त्री कमल थापा ने कहा है कि नेपाल में वैदेशिक हस्तक्षेप बढ़ रहा है । हाल ही सम्पन्न भारतीय विदेश मन्त्री संबंधी प्रशंग को उल्लेख करते हुए उन्होंने यह बात कहा है । मन्त्री थापा को मानना है कि आज के दिन में विदेश मन्त्री स्वराज की नेपाल भ्रमण की कोई भी आवश्यकता नहीं थी । हेटौडा में शनिबार आयोजित एक कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंने यह बात बताया है । कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए मन्त्री थापा ने कहा– ‘स्वराज जी का नेपाल भ्रमण समय सान्दर्भिक नहीं है । लगता है नेपाल में वैदेशिक हस्तक्षेप ज्यादा ही हो रही है । स्वराज के भ्रमण के कारण नेपाल उपनिवेश तो नहीं बन रहा है ? इस तरह का आशंका होने लगा है ।’
कार्यक्रम में उन्होंने कहा है कि जनता ने वाम गठबंधन को सरकार निर्माण के लिए म्याडेन्ट दिया है, इसीलिए जल्द से जल्द बाम गठबंधन में सरकार निर्माण होना चाहिए । उन्होंने आगे कहा– ‘जनता राजनीतिक स्थायित्व भी चाहती है, इसीलिए बाम गठबंधन को बहुमत दिया है । अब पाँच साल तक स्थायी सरकार निर्माण होना चाहिए ।’ उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा निर्धारित प्रदेश–राजधानी उपर्युक्त है । मन्त्री थापा ने आगे कहा– ‘ताप्लेजुङ निवासी जनता विराटनगर आ सकती है, दार्जुला और डोल्पा निवासी जनता धनगढ़ी और सुर्खेत सकती हैं, रसुवा और रामेछाप निवासी जनता हेटौडा क्यू नहीं ओ सकती ?’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed