Wed. Oct 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

संघीयता असफल हो सकती हैः डा. महत

 

विराटनगर, ४ फरवरी । नेपाली कांग्रेस के नेता तथा पूर्व अर्थमन्त्री डा. रामशरण महत ने कहा कि नेपाल में संघीयता असफल हो सकती है । उनका मानना है कि आर्थिक दृष्टिकोण से संघीयता सहज व्यवस्था नहीं है, आर्थिक दृष्टिकोण से ही नेपाल में संघीयता असफल हो सकती है । प्रेस युनियन मोरङ द्वारा विराटनगर में आइतबार आयोजित पत्रकार सम्मेलन में उन्होंने कहा– ‘संघीयता में प्रशासनिक और राजनीतिक खर्च बढ़ जाता है । खर्च के कारण ही यहां संघीयता असफल हो सकती है ।’ डा. महत ने आगे कहा– ‘मैंने तो शुरु से ही कहा था कि आर्थिक दृष्टिकोण से देखकर संघीय संरचना निर्माण करना चाहिए ।’

यह भी पढें   “शारदीय नवरात्रि का पहला दिन आज, माँ शैलपुत्री की पूजा


कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि आज सरकार अनुत्पादकशील क्षेत्र में ज्यादा खर्च कर रहा है । उनका कहना है कि अनुत्पादक क्षेत्र में कम और विकास में ज्यादा खर्च करने से ही संघीयता टीक सकता है । अपने ही पार्टी के सरकार पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने आगे कहा– ‘नयां जनादेश प्राप्त हो चुका है । लेकिन पुरानी सरकार मनमानी खर्च कर रहा है, दूरगामी प्रभाववाले कई निर्णय किया है, यह तो गैरजिम्मेवारपन है । दैनिक प्रशासन चलानेवाला सरकार कोई भी नियुक्त और बढ़ोत्तरी नहीं कर सकता ।’ डा. महत ने प्रधानमन्त्री तथा पार्टी सभापति शेरबहादुर देउवा को जिम्मेवार बनने के लिए भी आग्रह किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com