Thu. Jul 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रदेश नं. २ प्रदेशसभा बैठकः मनिष सुमन ने किया हंगामा

 

जनकपुर, ४ फरवरी । प्रदेश नं. २ की प्रथम प्रदेशसभा बैठक शुरु हो गई है । बैठक के शुरु में ही राजपा नेता मनिष सुमन ने प्रदेश संसद में मधेश आन्दोलन के शहीदों की तस्वीर रखने के लिए मांग करते हुए बैठक अवरुद्ध किया । स्मरणीय है, वहां जनआन्दोलन के शहीदों की तस्वीर रखी गई थी, लेकिन मधेश आन्दोलन की शहीदों की तस्वीर नहीं । इसीलिए सप्तरी निर्वाचन क्षेत्र नं. २ (ख) से निर्वाचित प्रदेश सांसद तथा राजपा नेता मनिष सुमन ने इसमें आपत्ति प्रकट करते हुए मधेश आन्दोलन की शहीदों की तस्वीर रखने के लिए मांग किया ।

यह भी पढें   इंसानी संवेदना ( लघुकथा ) : विनोदकुमार विमल


सुमन के बाद राजपा सांसद डिम्पल झा ने भी कहा कि जब तक मधेश आन्दोलन के शहीदों की तस्वीर वहां नहीं रहेगी, तब तक बैठक आगे नहीं बढ़ सकती । लेकिन एमाले समर्थित प्रदेश सांसदों ने उन लोगों की कथन पर आपत्ति जताते हुए प्रतिकार किया और कहा– बैठक अवरुद्ध करना ठीक नहीं है । उसके बाद सभामुख (जेष्ठ सदस्य नाते) ललन चौधरी ने कहा कि दूसरी बार से मधेश आन्दोलन के शहीदों की तस्वीर भी रखी जाएगी । इस आश्वासन के बाद बैठक पुनः शुरु हो गई है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed