Sun. Apr 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रदेश राजधानी मांगते हुए वीरगंज बंद

 

वीरगंज, ४ फरवरी । प्रदेश राजधानी मांगते हुए आइतबार वीरगंज के स्थानीय बासी, राजनीतिक नेता–कार्यकर्ता तथा व्यवसायियों ने वीरगंज बंद का आह्वान किया है । स्मरणीय है, राजधानी मांगते हुए विगत १ महिना से वीरगंज आन्दोलित हैं । वीरगंजबासी को कहना है कि दो नम्बर प्रदेश की राजधानी वीरगंज में रहना उपर्युक्त है ।


सरकार ने २ नम्बर प्रदेश की राजधानी जनकपुर को घोषित करने के बाद वीरगंज आन्दोलित है । स्मरणीय है, आज जनकपुर में प्रदेशसभा की प्रथम बैठक शुरु हो गया है । इसीलिए आन्दोलनरत संघर्ष समिति ने आज ही वीरगंज बंद का आह्वान किया गया है । बंद की समर्थन में सड़क में उतर आए आन्दोलनकारी ने तीन सवारी साधन में तोड़फोड किया है ।
आज वीरगंज स्थित सभी शैक्षिक संस्था, बाजार, व्यापारिक प्रतिष्ठान, वित्तीय संस्था बंद है । बंद के कारण कोई भी सवारी साधन भी नहीं चल रहा है । बंद के पूर्व संध्या में आइतबार साम आन्दोलनकारी ने मशल जुलुस प्रदर्शन कर बंद में सहयोग के लिए नारे लगाए थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed