Wed. Sep 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विश्व हिन्दू महासंघ नेपाल का जिला बैठक तथा अधिवेशन सम्पन्न

 

देशबन्धु यादव/नवलपरासी, ५ फरवरी ।
विश्वु हिन्दु महासंघ नेपाल राष्ट्रीय कार्य समिति नवलपरासी का जिला बैठक तथा अधिवेशन बर्दघाट नगरपालिका– ४ स्थित शिवालय में सम्पन्न हुआ है । शनिवार को बर्दघाट में सम्पन्न विश्वु हिन्दु महासंघ नेपाल राष्ट्रीय कार्य समिति नवलपरासी के जिला बैठक तथा जिला अधिवेशन में नवलपरासी सुस्ता से पश्चिम के संयोजक मान बहादुर थापा का अध्यक्षता रहा । उस अवसर पर प्रमुख अतिथि पूर्व स्वास्थ्य सहायक मन्त्री एवम् विश्व हिन्दु महासघं नेपाल के केन्द्रीय अध्यक्ष डा. रामचन्द्र अधिकारी ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा– ‘नेताओं को जनप्रतिनिधि बनाकर देश बनाने के लिए भेजा गया, लेकिन नेतृत्व वर्ग तमाम साम्प्रदायिक भंवर बनाकर भोली–भाली आवाम को उसी में उलझाकर हिन्दू राष्ट्र को ही संकट में डालने के लिए प्रयासरत दिखाई दे रहे हैं ।’

यह भी पढें   मधेश अधिकार के लिए प्राण की आहूति देने वाले संजय चौधरी के वलिदान को भूलाया नही जा सकता


बैठक में कैप्टन मान बहादुर थापा के अध्यक्षता में ७५ सदस्यीय जिला कार्य समिति नवलपरासी का गठन किया गया । जिसमें सचिव चिरञ्जीवी अर्याल, सह–सचिव देवी पौडेल, कोषाध्यक्ष डालाराज पाण्डे तथा ७१ सदस्यों को मिलाकर कुल ७५ सदस्यीय समिति का गठन किया गया । इसी तरह कार्य सम्पादन समिति में दधिराम बस्याल को चयन किया गया । इस मौके पर बिश्व हिन्दू महासभा के संयोजक दिपक थापा, ब्रह्माण्डीय समापन महासभा कार्य सम्पादन समिति सदस्य तारा भण्डारी, विश्व हिन्दू महासंघ के महासचिव भरतराज पौडेल, उपाध्यक्ष दयाराम पाण्डे लागायत के महानुभावों की उपस्थिति रही । केन्द्रिय कार्य समिति ने तारा भण्डारी और श्रवण कुशवाहा कुमार कुशवाहा को केन्द्रिय सदस्य में मनोनीत किया है ।

यह भी पढें   मुस्ताङ में आज से ‘घरपझोङ जलवायु सम्मेलन २०८३’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com