Mon. Jul 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

शिक्षा कार्यालय के आगे लाचार शिक्षा विभाग

 

शिक्षा बिभाग के निर्देशनों को बारम्बार नजरअन्दाज कर रही शिक्षा कार्यालय

देशबन्धु यादव/नवलपरासी, फरवरी ५ ।
आर्थिक बर्ष ०७४/०७५ में शिक्षा विभाग द्वारा सभी शिक्षा कार्यालय से सामुदायिक बिद्यालयों के कर्मचारियों की समष्टिगत विवरण मांगा गया था । उक्त सूचना को जिला शिक्षा कार्यालय नवलपरासी ने नजरअन्दाज कर दिया है । शिक्षा कार्यालय की लापरवाही पर ध्यान न देते हुए शिक्षा विभाग ने लगातार तीन बार विवरण मुहैया कराने के लिए सूचना प्रकाशित किया । जिसके बावजूद भी जिला शिक्षा कार्यालय नवलपरासी के कर्मचारियों पर कान पर जूं तक नही रेंगा । इसे बेखौफ रवैये के पिछे किसी बडे पहुंचवाले व्यक्ति का हाथ है या फिर कोई सोची समझी साजिश या फिर घोर लापरवाही का ही नतिजा है ?

यह भी पढें   सभी दलों को दलगत स्वार्थ से उपर उठकर नई पीढ़ी का सहयोग करना चाहिए – बाबुराम भट्टराई


शिक्षा विभाग द्वारा समस्त जिला शिक्षा कार्यालयों से सामुदायिक बिद्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों का विवरण मांगा गया था । तीन बार विवरण मांग ने के बावजूद भी जिला शिक्षा कार्यालय नवलपरासी द्वारा अभी तक समष्टिगत विवरण पेश न करने का आरोप बिद्यालय कर्मचारी नवलपरासी के अध्यक्ष अनिल अग्रहरि ने लगाया है । जिला शिक्षा कार्यालय नवलपरासी द्वारा बरती जा रही लापरवाही को मध्यनजर करते हुए अध्यक्ष अग्रहरि ने विवरण भेजने के लिए जिला शिक्षा कार्यालय नवलपरासी के सूचना अधिकारी तोयनाथ का ध्यानाकर्षण भी कराया है ।
सूचना अधिकारी तोयनाथ से इस सम्बन्ध में बातचीत करनेपर उन्होने कहा कि श्रोत व्यक्ति द्वारा समय पर विवरण उपलब्ध न होने पर ऐसा हुआ है । तत्पश्चात् इस मामले की पूर्ण जानकारी लेने के लिए सरावल गावपालिका अन्तर्गत श्रोतव्यक्ति शिक्षा शाखा के प्रमुख दधिराम शर्मा से बात करने पर उन्होने बताया कि उनके द्वारा आर्थिक बर्ष के प्रथम सप्ताह में बिद्यालय कर्मचारियों का समष्टिगत विवरण शिक्षा कार्यालय में पेश कर दिया था ।
इस तरह आरोप—प्रत्यारोप में बिद्यालयो में कार्यरत कर्मचारियों का भव्ष्यि अन्धारकारमय दिख रहा है । जिसके बावजूद भी शिक्षा विभाग के निर्देशन का पालन न करनेवाले शिक्षा कार्यालय के उःपर किसी भी तरह की कोई कारवाई नहीं की जा रही है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *