Sun. Mar 23rd, 2025

रिश्तों में पड़ता है ऐसा प्रभाव अगर ना हो पति-पत्नी में उम्र का इतना अंतर

इस स्टडी के अनुसार यदि आपको अपने ही उम्र का प्यार मिल जाए तो इससे बेहतर कुछ नहीं होता है। हम उम्र पार्टनर्स में तलाक की गुंजाइश 3% तक ही होती है। वहीं 5 वर्षों का अंतर होने पर तलाक की आशंका 18% होती है।

किसी को जिंदगीभर का साथी चुनने से पहले उसमें कई तरह की बातें देखी जाती हैं। कई चीजों को ध्यान में रखा जाता है। इनमें से एक है दोनों के बीच में उम्र का अंतर। अक्सर ही इस बात को लेकर कन्फ्यूजन बना रहता है कि आखिर लड़के और लड़की के बीच कितना अंतर होना चाहिए।

उम्र के हिसाब से पसंद और प्राथमिकताएं बदलती जाती हैं। इसी तरह जब कपल्स की उम्र में ज्यादा अंतर होता है तो उनके खाली समय बिताने या निर्णय लेने के तरीके अलग होते हैं। इससे रिश्ते में विवाद बढ़ता है।

20-22 की उम्र में जहां कोई व्यक्ति रिश्ते में एडवेंचर चाहता है वहीं एक उम्र के बाद जरूरतें बदलने लगती हैं। युवाओं को जहां मौज-मस्ती और घूमना पसंद होता है ,वहीं इससे आगे निकल चुके लोग कुछ और ही चाहते हैं।
यह तो हम सभी जानते हैं कि हर उम्र में अलग-अलग तरह की चुनौतियां होती हैं। दोनों पार्टनर्स के लिए एक-दूसरे की चुनौतियों को समझना मुश्किल होता है। इससे दिक्कतें बढ़ती ही हैं।

एज डिफरेंस को लेकर अटलांटा की Emory University ने एक अहम स्टडी की है। इस स्टडी के अनुसार किसी कपल के बीच ज डिफरेंस और उनके रिश्ते की उम्र के बीच सीधा संबंध होता है।

स्टडी के अनुसार 10 वर्ष का अंतर होने पर तलाक की आशंका 39% हो जाती है।
स्टडी में सामने आया कि जिन कपल्स के बीच 20 साल या उससे अधिक अंतर था, ऐसे 95% रिश्ते टूट गए थे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *