फाइनल रात्रि मैच मेंअतिथि के रूप में कला संस्कृति मंत्री रहेंगे मौजूद
माला मिश्रा बिराटनगर आगामी 18 फरवरी से जोगबनी के उच्च विद्यालय के ऐतिहासिक मैदान में होने जा रहे इंडो नेपाल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में मुख्य अतिथि के रूप में विहार सरकार के कला संस्कृति एवं युवा विभागीय मंत्री कृष्ण कुमार ऋषि मौजूद रहेंगे ।उपरोक्त जानकारी आयोजक कमिटी के अध्यक्ष अश्लोक सिंह सचिब फिरोज खान ने संयुक्त रूप से दी ।कमिटी के द्वारा बताया गया कि इस टूर्नामेंट में विहार के रेस्ट ऑफ टीम के खिलाड़ी भी 24 फरवरी को मैच खेलेंगे । कमिटी ने यह भी बताया कि रेस्ट ऑफ विहार टीम के खिलाड़ी सभी जिला के टॉप खिलाड़ी होते है जो स्टेट लेवल के मैच खेलते है जिसके 30 खिलाड़ीयों में 15 उक्त मैच खेलेंगे । आगामी 28 फरवरी को होनेवाला फाइनल मैच रात्रि मैच होगा जिसमे नेपाल के बिराटनगर ,जनकपुर के टीम खेलेंगे । फाइनल में नेपाल प्रशासन के अधिकारी कई जनप्रतिनिधि शिरकत करेंगे । फायल फोटो कला संस्कृति मंत्री कृष्ण कुमार ऋषि


