विहार के खगड़िया से अपहृत सभी को नेपाल के मोरंग पुलिस ने कराया मुक्त ,
माला मिश्रा बिराटनगर विहार के खगड़िया से गत वुधवार को अपहृत तीन लोगों को नेपाल के बेलवारी पुलिस ने अपहरणकर्ताओं के चुंगल से सकुशल मुक्त कराया । सोमबार को मोरंग के एसपी अरुण कुमार बीसी ने इसकी पुष्टी करते हुए बताया किहर नेपाल व विहार के अन्तराष्ट्रीय अपहरणकर्ता गिरोह के मिली भगत से खगड़िया के बेन्दौर थाना निवासी राजकिशोर साह ,अजय कुमार साह ,अखिलेश साह , दीनबंधु तिवारी वालेश्वर रजक , रंजीत कुमार को फारबिसगंज निवासी बालेश्वर साह सुरेश कुमार तथा पूर्णिया निवासी संतोष कुमार ,सुसन यादव घूमने के बहाने नेपाल लाया जहाँ नेपाल के अपराधियों के हवाले कर लौट गया इसके बाद नेपाल के अपराधियों ने अपहृत सभी को मारपीट की और शारीरिक व मानसिक यातना दे प्रत्येक व्यक्ति से 1 लाख के दर से फिरौती की मांग की ।इस दौरान एक अपहृत राज किशोर साह अपहरणकर्ताओं को चकमा दे भागने में सफल रहे जिसके बाद वह अपने गाँउ पहुच परिचितों को साथ ले नेपाल के बेलवारी थाना प्रभारी रामजी कटुवाल को आपबीती सुनाया ।मामला को गंभीरता से ले बेलवारी पुलिस ने छापामारी कर अपहृत को बंधक बनाने में संलग्न सभी पांच अपराधियो को धर दबोचा और अपहृत को मुक्त कराया
एस पी ने बताया पांच अपहृत में दो वालेश्वर रजक और रंजीत कुमार को जोगबनी सीमा के पास 1 लाख रुपये लेकर पहिले ही अपहरणकर्ताओं ने मुक्त कर दिया था । पुलिस ने अपहृत को बंधक बनाने वाले मोरंग जिला के सभी क्रमशः नारायण साह ,मधुकर साह ,टीकाराम चौधरी ,ठाकुर गुरुंग ,नवराज गौतम को पत्रकार सम्मेलन कर सार्बजनिक कर अपहरण व बंधक बनाने का मामला दर्ज के कारवाही कर रही है ।इस मामले में मोरंग पुलिस ने फिरौती वसूली में प्रयोग किये गए वाइक ,5 मोबाइल तथा 50 हजार भारतीय रुपये भी बरामद कर जप्त किया है ।


