Fri. Jul 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राशिफल: 11 फरवरी 201

 

मेष(Aries) : आज आप गुस्से पर काबू रखें। कोई भी कार्य या संबंध बिगाड़ने के पीछे गुस्सा वजह बन सकता है। शरीर में स्फूर्ति का अभाव रहेगा। किसी धार्मिक या मांगलिक प्रसंग में आपकी उपस्थिति रहेगी। तीर्थ यात्रा पर जाना हो सकता है। नौकरी व्यवसाय के स्थान पर और परिवार में मनमुटाव हो सकता है।

वृषभ(Taurus): कार्य सफलता में विलंब और शारीरिक अस्वस्थता के कारण आप हताश हो सकते हैं। अत्यधिक काम के बोझ से थकान और मानसिक बेचैनी हो सकती है। प्रवास में विघ्न आने की आशंका है। नए कार्य आरंभ न करने की गणेशजी सलाह देते हैं। खानपान का ध्यान रखें। योग ध्यान से आप मानसिक रूप से स्वस्थ्य रह सकते हैं।

मिथुन (Gemini): शारीरिक व मानसिक ताजगी और प्रफुल्लता का अनुभव होगा। कुटुंबजनों और मित्रों के साथ प्रवास एवं पार्टी का आयोजन होगा। मनोरंजन के लिए सभी सामग्री आज आपको उपलब्ध होगी। सुंदर वस्त्र, उत्तम भोजन और वाहन सुख प्राप्त होगा। विपरीत लिंग की ओर अधिक आकर्षण होगा।

कर्क(Cancer): आज के दिन आपको खुशी और सफलता मिलेगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ घर में सुख- शांति से दिन व्यतीत करेंगे। नौकरी करने वालों को लाभ होगा। प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर सकेंगे। कार्य में यश मिलेगा। स्त्री मित्रों के साथ मुलाकात आनंद देगी। अपने अधीनस्थ व्यक्तियों और सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त कर सकेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

सिंह (Leo): लेखन, साहित्य के क्षेत्र में कुछ नए सृजन करने की आपको प्रेरणा मिलेगी। विद्यार्थी अध्ययन में उत्तम प्रदर्शन कर सकेंगे। प्रणय में सफलता और प्रिय व्यक्तियों के साथ की मुलाकात आपको खुश कर देगी। स्त्री मित्रों का सहयोग अधिक मिलेगा। आप धार्मिक परोपकार के कार्यों में हिस्सा लेंगे।

यह भी पढें   मीडिया कार्यालयों के बाहर 'संदिग्ध वाहन' खड़े किए जाने पर राजनीतिक दलों में आक्रोश, सरकार पर साधा निशाना

कन्या (Virgo): आज के दिन हरेक कार्य में प्रतिकूलता का अनुभव हो सकता है। स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। मन चिंताग्रस्त रहेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ भी अनबन हो सकती है। मानहानि भी हो सकती है। पानी से भय रहेगा। इसलिए जलाशय के पास न जाएं। स्थायी संपत्ति, वाहन आदि के कागज पर हस्ताक्षर करने से पहले विचार करने की आवश्यकता है।

तुला (Libra): शुभ या धार्मिक अवसरों का आयोजन होगा। घर में भाई- बंधुओं के साथ सौहार्द्रपूर्ण वातावरण रहेगा। व्यावहारिक अवसर पर बाहर जाएंगे। विदेश से अच्छे समाचार आएंगे। आज नए कार्यों का आरंभ कर सकते हैं। धन लाभ का योग है। पूंजी निवेश के लिए अनुकूल दिन है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बना रहेगा। भाग्य वृद्धि होगी।

यह भी पढें   संसद सदस्यों को स्वकीय सचिव नियुक्त करने की अनुमति

वृश्चिक (Scorpio): पारिवारिक कलह-द्वेष का अवसर न आए, इसका ध्यान रखें। पारिवारिक सदस्यों के साथ गलतफहमियों से बचें। मन में उत्पन्न नकारात्मक विचारों को दूर रखें। विद्या प्राप्ति में विद्यार्थियों को परेशानी हो सकती है। अनावश्यक धन खर्च न हो, इसका ध्यान रखें। शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता आपको बेचैन बनाएगी।

धनु (Sagittarius): आज के दिन आप अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखेंगे। आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकेंगे। किसी तीर्थयात्रा पर जाएंगे। सगे संबंधियों और मित्रों के आगमन से मन खुश रहेगा। दांपत्यजीवन में निकटता और मधुरता रहेगी। मान- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। स्वादिष्ट भोजन प्राप्त होगा।

मकर (Capricorn): अधिक परिश्रम के बावजूद कम सफलता मिलने से निराशा की भावना आ सकती है। पारिवारिक वातावरण भी अशांत हो सकता है। स्वास्थ्य संबंधी शिकायत रहेगी। दुर्घटना से बचें। व्यावसायिक कार्यों में सरकारी हस्तक्षेप बढ़ेगा। कोर्ट-कचहरी के कार्यों में संभलकर कदम उठाएं। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे और धन भी खर्च होगा।

यह भी पढें   सभापति लामिछाने और प्रधानमंत्री बालेन बीच लगातार बातचीत

कुंभ (Aquarius): आप नए कार्य की शुरुआत या उसकी योजना बना सकेंगे। नौकरी या व्यवसाय में लाभ की प्राप्ति होगी। स्त्री मित्र आपकी प्रगति में सहायक बनेगी। आर्थिक लाभ की दृष्टि से आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। रमणीय स्थलों पर पर्यटन का आयोजन करेंगे। समाज में ख्याति बढ़ेगी। संतानों की प्रगति होगी। पत्नी और पुत्र की तरफ से आनंद का समाचार मिलेगा। अविवाहितों के लिए विवाह का योग है।

मीन (Pisces): नौकरी या व्यवसाय में सफलता पाने से और उच्च पदाधिकारियों के उत्साहवर्द्धन से आप प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। व्यापारियों के व्यापार में वृद्धि होगी और बकाया राशि प्राप्त होगी। पिता तथा बुजुर्गों की तरफ से लाभ मिलेगा। आय बढ़ेगी। कौटुंबिक माहौल आनंदमय रहेगा। मान सम्मान या उच्च पद की प्राप्ति होगी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *