Mon. Jul 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राशिफल: 12 फरवरी 2018

 

मेष(Aries): क्रोध पर काबू रखें। मानसिकरूप से व्यग्रता और बेचैनी के कारण किसी कार्य में आपका मन न लगे यह हो सकता है। स्वास्थ्य भी कुछ नरम-गरम रहेगा। किसी धार्मिक स्थल अथवा मांगलिक प्रसंग में उपस्थित रहने का आमंत्रण मिल सकता है।

वृषभ(Taurus): शारीरिकरुप से अस्वस्थ रहने से तथा कार्य में सफलता प्राप्त होने में विलंब के कारण निराश हो सकते हैं। आज किसी नए कार्य का शुभारंभ न करना शुभ रहेगा। खान-पान में उचित अनुचित का ध्यान रखें। आज कार्यभार अधिक रहेगा। शारीरिक शिथिलता रहेगी। प्रवास में विघ्न उपस्थित होंगे। आज योग, ध्यान और आध्यात्मिकता का सहारा लें मानसिक शांति मिलेगी।

मिथुन (Gemini): आज का दिन आमोद-प्रमोद में बीतेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। शारीरिक और मानसिकरूप से आप खुशी का अनुभव करेंगे। मित्रों और परिवारजनो के साथ प्रवास या पर्यटनस्थल पर घूमने-फिरने का आनंद उठा सकेंगे। स्वादिष्ट भोजन का स्वाद ले सकेंगे और नए वस्त्रों की खरीदी भी करेंगे। वाहनसुख मिलेगा। मान-सम्मान और लोकप्रियता में वृद्धि होने के संकेत हैं।

कर्क(Cancer): व्यवसाय में आज का दिन लाभदायी रहेगा। कार्यालय में सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। परिजनों के साथ आज आनंदपूर्वक समय बिताएंगे। मानसिकरूप से भी आप संपूर्ण स्वस्थ अनुभव करेंगे। कार्य में यश प्राप्त होगा। खर्च की मात्रा अधिक रहेगी।

सिंह (Leo): गणेशजी कहते हैं कि आज सृजनात्मकता और कला संबंधी प्रवृत्तियों के लिए श्रेष्ठ दिन है। विद्यार्थीगण अभ्यास में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पाएंगे। स्नेहीजनों और मित्रों के साथ मुलाकात होगी। शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। क्रोध पर संयम रखें, जिससे मानसिक एकाग्रता बनी रहेगी।

यह भी पढें   11 हाई-प्रोफाइल नियुक्तियों में समावेशिता (Inclusivity) की कमी, योग्यता का मुखौटा और 'पुरुषवादी क्लब

कन्या (Virgo): आजका दिन प्रतिकूलताओं से भरा रहेगा ऐसा गणेशजी संकेत देते हैं। स्फूर्ति का आज अभाव रहेगा और मानसिकरूप से चिंता बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ कलह का प्रसंग बन सकता है।। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। स्थायी संपत्ति के कार्य में सावधानी बरतें।

तुला (Libra): आज का दिन आमोद प्रमोद में बितेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। प्रतिस्पर्धियों के समक्ष विजय का स्वाद प्राप्त कर सकेंगे। प्रत्येक कार्य सफलता लेकर आएगा। स्वजनों के साथ मुलाकात होगी। मानसिकरूप से प्रसन्नता बनी रहेगी। धार्मिक प्रवास से मन आनंद का अनुभव करेगा।

यह भी पढें   रास्वपा के निर्वाचित केन्द्रीय सदस्य एवं पदाधिकारी आज लेंगे शपथ

वृश्चिक (Scorpio): परिवार में क्लेशमुक्त वातावरण बनाने के लिए वाणी पर संयम रखें। आपकी भाषा और व्यवहार से किसी के मन को चोट ना लगे इसका ध्यान रखें। नकारात्मक विचार आप पर हावी ना हो इसका ध्यान रखें। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। छात्रों को पढ़ाई में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। सलाह है मन को केन्द्रित रखें।

धनु (Sagittarius): आज धार्मिक प्रवास होगा ऐसे संकेत गणेशजी देते हैं। निर्धारित कार्यों को आज संपन्न कर सकेंगे। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बना रहेगा। परिवार में मांगलिक प्रसंग बनेंगे। स्वजनो के साथ हुई मुलाकात मन को प्रसन्न करेगी। सामाजिकरूप से आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

मकर (Capricorn): 
आज धार्मिक और आध्यात्मिक विषयो में रुचि रहने से उन कार्यों के पीछे व्यस्तता रहेगी तथा उनके पीछे खर्च भी होगा। कोर्ट-कचहरी से संबंधित कार्य उपस्थित होंगे। व्यावसायिक कार्यों में विघ्न आ सकते हैं। स्नेहीजनो की प्रतिष्ठा में हानि हो सकती है। शारीरिक स्फूर्ति तथा मानसिक प्रसन्नता में कमी अनुभव करेंगे। कुछ कार्यों में परिश्रम के अनुसार फल प्राप्त न होने से निराश हो सकते हैं।

यह भी पढें   नीति प्रतिष्ठान के कार्यकारी निर्देशक में डा. सुरेश आचार्य

कुंभ (Aquarius): आज का दिन लाभदायी है ऐसा गणेशजी कहते हैं। व्यावसायिक क्षेत्र में आपके लिए आज लाभदायी दिन है। मित्रों के साथ भेंट होने से मन में आनंद रहेगा। प्रवास का आयोजन हो सकता है। नए कार्य का शुभारंभ आपके लिए लाभदायी रहेगा। विवाह के इच्छुक व्यक्तियों के विवाह की बात हो सकती है।

मीन (Pisces): व्यावसायिक दृष्टि से आज आपके लिए लाभदायी दिन है ऐसा गणेशजी कहते हैं। आपके कार्य से अधिकारीगण प्रसन्न रहेंगे। व्यवसाय में प्रगति होगी। व्यापारियों को कारोबार में लाभ होगा तथा उनके कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। पिता से लाभ होगा। परिवार में आनंददायी वातावरण रहेगा। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *