वैद्य और विप्लव से प्रचण्ड का आग्रह– कम्युनिष्ट केन्द्र निर्माण के लिए आप दोनों भी सहभागी बने
काठमांडू, १३ फरवरी । नेकपा माओवादी केन्द्र के अध्यक्ष पुष्प कमल दाहाल प्रचण्ड ने अपने पुराने सहकर्मी मोहन वैद्य (किरण) और नेत्रविक्रम चन्द (विप्लव) से आग्रह किया है कि अब वह दोनों भी शक्तिशाली कम्युनिष्ट केन्द्र निर्माण में सहभागी बने । २३वे जनयुद्ध दिवस के अवसर पर पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधन करते वक्त किरण और विप्लव से अध्यक्ष प्रचण्ड ने कहा– ‘लहर और लहड़ में चलने से क्रान्ति होनेवाला नहीं है । आज की आवश्यकता जनवादी क्रान्ति नहीं, समाजवादी क्रान्ति है । इसके लिए सभी वामपन्थी, प्रगतिशील और देशभक्त शक्ति इकठ्ठा होना जरुरी है ।’ किरण और विल्लव को दिवास्वप्न से बाहर निकलने के लिए भी उन्हों ने आग्रह किया । अध्यक्ष प्रचण्ड को कहना है कि इतिहास में एक बार फिर महत्वपूर्ण अवसर मिला है, ताकि शक्तिशाली कम्युनिष्ट केन्द्र निर्माण कर सके ।

