Wed. Nov 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मैं फिर भी प्रधानमन्त्री बनुंगाः प्रचण्ड

 

चितवन, १३ फरवरी । एमाओवादी केन्द्र के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड ने कहा है कि वह फिर एक बार प्रधानमन्त्री बनने जा रहे हैं । गृहजिल्ला में मंगलबार आयोजित एक कर्याक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंन कहा– ‘प्रधानमन्त्री बनने के लिए तिथि तय नहीं हुआ है, लेकिन मैं एक बार फिर प्रधानमन्त्री हो कर ही रहूंगा ।’ पार्टी एकता के लिए नेकपा एमाले के साथ की गई सहमति की ओर संकेत करते हुए उन्होंने यह बात बताया है ।
प्रचण्ड का यह भी कहना है कि वह नोबेल पुरस्कार के लिए योग्य पात्र भी हैं । सम्बोधन के क्रम में अध्यक्ष प्रचण्ड ने कहा– ‘शान्ति सम्झौता के लिए जिम्मेदार प्रमुख दो पात्र गिरिजा प्रसाद कोइराला और मेरे ऊपर नोबेल पुरस्कार के लिए अध्ययन की गई थी, लेकिन गरीब देश के नागरिक होने के कारण संबंधित पक्ष ने ज्यादा महत्व नहीं दिया ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com