Sat. Aug 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राशिफल 14 फरवरीः वृष राशि को मिलेगा अचानक लाभ, आपको क्या मिलेगा

 

मेष (Aries): गणेशजी कहते है कि आपका दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। परिवारजनों के साथ बैठकर आप महत्वपूर्ण चर्चा करेंगे। घर की साज-सज्जा में आपको परिवर्तन करने की इच्छा होगी। ऑफिस या व्यवसायिक क्षेत्र में अधिकारियों के साथ भी महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करेंगे। सरकारी लाभ मिलने की संभावना है। ऑफिस से संबंधित कार्य के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। कार्यभार बढ़ सकता है।

वृषभ(Taurus): गणेशजी कहते है कि नए कार्य की प्रेरणा मिलेगी और आप उन्हें प्रारंभ कर पाएंगे। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। लंबे प्रवास का योग है। दूर स्थित स्नेहीजन या मित्रों के शुभ समाचार मिलेंगे। व्यापार में आर्थिक लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा।

मिथुन(Gemini): नए कार्य का प्रारंभ तथा रोगोपचार प्रारंभ करना आज सामान्य फलदायी रहेगा। क्रोध की भावना को संयम में नहीं रखेंगे तो परिणाम प्रतिकूल हो सकता है। खर्च अधिक होगा। धन के संकट का अनुभव होगा। निषेधात्मक विचारो से दूर रहिएगा। आध्यात्मिकता और ईश्वर की प्रार्थना से राहत मिलेगी।

यह भी पढें   भारतीय विदेशमंत्री एस. जयशंकर और रुस के राष्ट्रपति ब्लादिमिर पुतिन बीच मुलाकात

कर्क(Cancer): वैभवशाली जीवनशैली तथा मनोरंजक प्रवृत्तियों से आज आप आनंदित रहेंगे ऐसा गणेशजी कहते हैं। व्यावसायिक क्षेत्र में आपको लाभ होगा। आरोग्य अच्छा रहेगा। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। यात्रा या प्रवास का आयोजन कर सकेंगे।

सिंह(Leo): गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ वाणी में संयम बरतिएगा। दैनिक कार्य में विघ्न आ सकते हैं। अधिक परिश्रम के बाद भी प्राप्ति कम होने से हताशा का अनुभव हो सकता है। माता की चिंता बनी रहेगी।

कन्या(Virgo): आज के दिन आपको किसी भी तरह के कलह और चर्चा से दूर रहने की गणेश जी सलाह देते हैं। आकस्मिक खर्च की संभावना है। विद्यार्थियों को पढाई में बाधाएं आ सकती हैं। प्रियजनों के साथ हुई मुलाकात से मन आनंदित होगा। शेयर-सट्टे में निवेश करने में सावधानी बरतिएगा।

तुला(Libra): आपके लिए समय शुभ है ऐसा गणेशजी कहते हैं। मन में संवेदनशीलता की मात्रा अधिक रहेगी। शारीरिक स्फूर्ति का अभाव रहेगा। मानसिक व्यग्रता भी रहेगी। धन और कीर्ति की हानि हो सकती है। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। निकट सम्बंधियो के साथ विवाद के कारण तकलीफ हो सकती है।

यह भी पढें   रसुवा बाढ़ : लोडशेडिंग का खतरा कितना ? 431 मेगावाट बिजली व्यवस्था से बाहर

वृश्चिक(Scorpio): गणेशजी कहते हैं कि आज पूरे दिन आप प्रसन्न रहेंगे। किसी नए कार्य का प्रारंभ कर पाएंगे। साथियों से सुख एवं आनंद की प्राप्ति होगी। मित्रों व स्वजनों से भेंट हो सकती है। आर्थिक लाभ एवं भाग्यवृद्धि के योग हैं। भाई-बहनों से लाभ होगा। प्रतिस्पर्धियों के समक्ष विजय मिलेगी। स्नेह संबंध बनेंगे।

धनु(Sagittarius): आप का दिन मिश्रित फलदायी है ऐसा गणेशजी कहते हैं। असमंजस के कारण निर्णय लेना कठिन हो सकता है। मन में व्यग्रता रहेगी। परिवारजनों के साथ मनमुटाव न हो इसका ध्यान रखिएगा। कार्य में अपेक्षित सफलता न मिलने से निराशा होगी। कार्यभार भी बढ़ सकता है। निरर्थक खर्च होगा।

यह भी पढें   बाढ़ पीड़ितों के बचाव के लिए निजी हेलिकॉप्टरों को बिना अनुमति उड़ान की मंजूरी

मकर(Capricorn): गणेशजी के आशीर्वाद से आज आपका प्रत्येक कार्य सरलता से पूर्ण होगा। कार्यालय में तथा व्यावसायिक स्थल पर आपकी प्रतिष्ठा में वृद्घि होगी। पदोन्नति के योग हैं। गृहस्थजीवन में आनंद का वातावरण रहेगा। स्वास्थ्य नरम रह सकता है। मित्रों, स्नेहीजनों के साथ मुलाकात होगी। मानसिक रूप से शांति रहेगी।

कुंभ(Aquarius): स्वास्थ्य के प्रति जागरुक रहने की गणेशजी सलाह देते हैं। कोर्ट-कचहरी की झंझट में न पड़िएगा। अनुचित स्थान पर पूंजी-निवेश न हो इसका ध्यान रखिएगा। परिवार के सदस्य विरोधी व्यवहार कर सकते है। क्रोध पर संयम रखिएगा। धन के खर्च का योग है।

मीन(Pisces): गणेशजी कहते हैं कि आज आप पारिवारिक तथा सामाजिक बातों में विशेष लिप्त रहेंगे। मित्रों से भेंट होगी और उनके पीछे खर्च करना पड़ेगा। रमणीय स्थान पर प्रवास-पर्यटन की संभावना है। प्रत्येक क्षेत्र में आपको लाभ होगा। दाम्पत्य जीवन सुखद एवं संतुलित रहेगा।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com