Sun. Aug 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राजपा में मन्त्री बननेवालों की भीड़, अध्यक्ष मण्डल में लफड़ा

 

काठमांडू, १३ फरवरी । पूरे देश में प्रदेश सरकार निर्माण की तयारी हो रही है । प्रदेश नंं. २ में भी प्रदेश सरकार गठन की आन्तरिक तैयारी हो रही है । लेकिन मन्त्री बननेवालों की भीड़ लगने के कारण अध्यक्ष मण्डल में लफड़ा शुरु हो गई है । भीड को कुछ कम करने के लिए अध्यक्ष मण्डल के कुछ सदस्यों ने समानुपातिक से आनेवालों को मन्त्री न बनाने के लिए प्रस्ताव आगे बढ़या था । लेकिन उक्त प्रस्ताव के विरुद्ध अध्यक्ष मण्डल के सदस्य ही दिखाई दिए हैं ।
विशेषतः अध्यक्ष मण्डल के सदस्य महेन्द्र राय यादव ने प्रस्ताव किया है कि प्रत्यक्ष चुनाव जीत कर आनेवालों की ही मन्त्री बनाना चाहिए । लेकिन अनिलकुमार झा और राजकिशोर यादव इस प्रस्ताव के विरोध में उतर आए हैं । जिसके चलते मन्त्री छनौट के लिए की गई बैठक बिना निष्कर्ष समाप्त हुआ है ।

यह भी पढें   नेपाल की विनाशकारी बाढ़: मृतकों की संख्या 469 पहुँची, 977 लोग अब भी लापता


समाचार स्रोत के अनुसार अध्यक्ष मण्डल के सदस्य अनिलकुमार झा अपनी पत्नी डिम्पल झा को मन्त्री बनाना चाहते हैं, जो समानुपातिक से प्रदेश सांसद हुए है । इसीतरह दूसरे नेता राजकिशोर यादव भी समानुापतिक सांसद् नेत्रविक्रम साह को मन्त्री बनाना चाहते हैं ।
इतना ही नहीं, राजपा में मन्त्री बननेवालों की लिए भीड़ है, जिसके कारण भी अध्यक्ष मण्डल तनाव में पड़ गए हैं । समाचार स्रोत के अनुसार परमेश्वर साह, अविराम शर्मा, बाबुलाल साह, रमेश कुर्मी आदि नेता राजपा संयोजक महन्थ ठाकुर को मन्त्री बनाने के लिए दबाव दे रहे हैं । इसीतरह मनिष सुमन, नवलकिशोर साह और उपेन्द्र महतो भी मन्त्री के लिए लाबिंग कर रहे हैं, जो नेता राजेन्द्र महतो समूह के माने जाते हैं । इसीतरह महेन्द्र राय यादव समूह से रामनरेश राय और शरदसिंह भण्डारी समूह से जयनुल रायन भी मन्त्री बनने के लिए प्रयासरत हैं ।
स्मरणीय है, प्रदेश नं. २ में राजपा और संघीय समाजवादी फोरम नेपाल की संयुक्त सरकार बनने जा रहा है, राजपा की ओर से ही दर्जन से ज्यादा सांसद् मन्त्री के लिए आकांक्षी हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com