Thu. Nov 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राशिफल 21 फरवरीः मीन राशि वालों के रुके कार्य होंगे पूरे, आपके लिए कैसा…

 

मेष(Aries): ताजगीपूर्ण सुबह से दिन का आरंभ करेंगे। घर में मित्रों और सगे-सम्बंधियों के आवागमन से खुशीयाली का माहौल रहेगा। उनकी तरफ से मिली हुई आकस्मिक भेंट आपको खुश कर देगी। गणेशजी कहते हैं कि आज आर्थिक लाभ मिलने की भी संभावना है। प्रवास की तैयारी रखें। नए कार्य शुरू कर सकते हैं। उत्तम भोजन करने का लाभ मिलेगा।

वृषभ(Taurus): आज किसी भी प्रकार के अविचारी कदम या निर्णय लेने से पहले संभलना आवश्यक है। किसी के साथ गलतफहमी होने की संभावना गणेशजी देखते हैं। खराब तबीयत आपके मन को उदास बनाएगी। परिवार में स्नेहियों का विरोध मतभेद खड़ा कर सकता है। परिश्रम का उचित मुआवजा न प्राप्त करने के कारण निराशा महसूस करेंगे। आज का दिन खर्चीला साबित होगा।

मिथुन(Gemini): सामाजिक, आर्थिक तथा पारिवारिक क्षेत्र में लाभ होने का संकेत गणेशजी देते हैं। समाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मित्रों की तरफ से लाभ होगा और उनके पीछे पैसे भी खर्च करेंगे। सुंदर जगह पर पर्यटन दिन को मजेदार बना देगा। जीवनसाथी की खोज में होंगे तो आज उसके लिए अनुकूल दिन है। दांपत्यजीवन में मधुरता का अनुभव करेंगे।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री बालेन शाह से आज मिलेंगे भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्री, भारत यात्रा के एजेंडे पर होगी चर्चा

कर्क(Cancer): नौकरी व्यवसाय के क्षेत्र में उच्चाधिकारियों के प्रोत्साहन से आपका उत्साह दोगुना होगा। वेतन वृद्धि या पदोन्नति के समाचार मिल सकते हैं। माता तथा परिवार के अन्य सदस्यों के साथ अधिक निकटता रहेगी। मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होने से खुश रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सरकारी कार्यों में अनुकूलता रहेगी।

सिंह(Leo): आलस और थकान महसूस करेंगे। पेट में तकलीफ हो सकती है। कार्यक्षेत्र में उच्चाधिकारियों से दूरी बनाकर रहने में ही आज भलाई है। क्रोध को वश में रखना आवश्यक है। धार्मिक कार्यों और यात्रा-प्रवास से भक्तिभाव उत्पन्न होगा। मन की अशांति दूर होगी।

कन्या(Virgo): धैर्य और संयम से काम लेना होगा, स्वभाव की उग्रता किसी के साथ मनमुटाव करा सकती है। शत्रु कार्य में बाधा उत्पन्न कर सकते हैं, सचेत रहें। नए कार्य की शुरुआत स्थगित रखें। जलक्षेत्र से दूर रहना हितकर है। अत्यधिक खर्च होगा। गूढ़ विद्याओं और रहस्यमयी बातों में रुचि रहेगी।

तुला(Libra): 
दैनिक कार्यों के बोझ से हल्का होने के लिए आज आप पार्टी, सिनेमा, नाटक या पर्यटन का आयोजन करेंगे और मित्रों को आमंत्रित करेंगे। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के साथ नजदीकी बढ़ेगी, आनंदित महसूस करेंगे। नए वस्त्रालंकार खरीदने या परिधान बनाने के अवसर प्राप्त होंगे। सार्वजनिक मान-सम्मान के अधिकारी बनेंगे।

यह भी पढें   शतक रक्तदाता पवन जायसवालद्वारा १ सौ १०वीं बार रक्तदान

वृश्चिक(Scorpio): आज के दिन कुछ आकस्मिक घटनाएं हो सकती हैं। पूर्वनिर्धारित मुलाकातें रद्द होने से हताशा और क्रोध की भावना बढ़ेगी। आपके हाथ में आए हुए अवसर हाथ से सरकते हुए प्रतीत होंगे। परिवार के सदस्यों के साथ मतभेद की आशंका है। विरोधी प्रतिस्पर्धियों से संभलने की गणेशजी सलाह देते हैं। आय की अपेक्षा व्यय की मात्रा अधिक रहेगी।

धनु(Sagittarius): संतानों के स्वास्थ्य और पढ़ाई के बारे में चिंता से मन व्यग्र हो सकता है। पेट में तकलीफ हो सकती है। कार्य की असफलता आपके अंदर हताशा ला सकती है। गुस्से को वश में रखने की गणेशजी सलाह देते हैं। साहित्य, लेखन तथा कला के प्रति गहरी रुचि रखेंगे। प्रियजनों के साथ मुलाकात रोमांचक रहेगी।

मकर(Capricorn): ताजगी एवं स्फूर्ति के अभाव से अस्वस्थता अनुभव कर सकते हैं। मन में चिंता की भावना रहेगी। परिवार के सदस्यों के साथ अनबन या तकरार होने से मन खिन्न हो सकता है। समय से भोजन मिलने में दिक्कत आ सकती है। नींद भी ठीक से नहीं आएगी। स्त्री वर्ग से कोई नुकसान हो सकता है अथवा उनके साथ किसी कारण से तकरार संभव है। धन खर्च और अपयश से बचकर रहें।

यह भी पढें   हुंकार मधेश का प्रथम सप्तरी जिला सम्मेलन संपन्न, शैशव राजु के नेतृत्व में ३४ सदस्यीय समिति गठित

कुंभ(Aquarius): गणेशजी कहते हैं कि आज आपका मन चिंता मुक्त होने से राहत महसूस करेंगे और आपके उत्साह में भी वृद्धि होगी। बुजुर्गों और मित्रों की तरफ से लाभ की अपेक्षा रख सकते हैं। स्नेहमिलन या प्रवास के माध्यम से मित्रों एवं स्वजनों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। आर्थिक लाभ और सामाजिक मान प्रतिष्ठा के अधिकारी बनेंगे।

मीन(Pisces): 
आर्थिक आयोजन करने के लिए आज शुभ दिन है। निर्धारित कार्य पूरे होंगे। आय बढ़ेगी। परिवार में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। सुरुचिपूर्ण भोजन प्राप्त होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा तथा मानसिक रूप से भी आनंदित और उत्साहित रहेंगे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com