Wed. Sep 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

यूपी के बिजनौर में बड़ा सड़क हादसा, भाजपा विधायक सहित तीन की मौत

 

२१फरवरी

{हिमालिनी के लिए मधुरेश प्रियदर्शी की रिपोर्ट}

बिजनौर {यूपी} –उत्तर प्रदेश में आज अहले सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है. इस सड़क हादसे में बिजनौर जिले के नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक लोकेन्द्र सिंह की मौके पर मौत हो गई है. यह हादसा कमलापुर थाने के ककईपारा गांव के समीप बुधवार की सुबह करीब 5 बजे हुआ. इस हादसे में विधायक लोकेन्द्र सिंह के दो सुरक्षाकर्मियों की भी मौत हो गई है.

यह भी पढें   भारत ने भेजी चौथी राहत खेप,डीएनए विश्लेषण फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम और आवश्यक फॉरेंसिक उपकरण शामिल

मिली जानकारी के अनुसार घटना के समय विधायक श्री सिंह सीतापुर से लखनऊ जा रहे थे. इसी दौरान विधायक की गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक से टकरा गई. हादसा इतना भयानक था कि विधायक की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि हादसे में घायल दो सुरक्षाकर्मियों ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया.

हादसे की खबर मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गये. हादसे की सूचना पुलिस ने भाजपा कार्यालय एवं विधायक के परिजनों को दे दी है. इस घटना के बाद विधायक का पूरा इलाका एवं सूबे के भाजपा कार्यकर्ता शोक में डूबे हैं.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com