Wed. Jul 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राशिफल: 23 फरवरी 2018

 

मेष (Aries) : शारीरिक- मानसिक स्वास्थ्य बना रहेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ स्वदिष्ट भोजन करने तथा आनंदपूर्वक समय व्यतीत करने के योग हैं। आर्थिक मामले में भविष्य के लिए अच्छी प्लानिंग कर सकेंगे। लक्ष्मी देवी की कृपा से आय में वृद्धि होगी। कलाकार एवं कारीगरों को उनकी कला का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा और उनकी कदर होगी। नकारात्मक विचारों से दूर रहने की गणेशजी सलाह देते हैं।

 वृषभ (Taurus) : आज का दिन स्फूर्ति वाला और प्रसन्नतापूर्ण रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहने से सुख और आनंद की अनुभूति होगी। सगे- सम्बंधियों या मित्रों की तरफ से उपहार मिलेगा। प्रवास और स्वादिष्ट भोजन आपके दिन को बेहतर बनाएंगे। आर्थिक लाभ की संभावना है। वैवाहिक जीवन का उत्तम सुख प्राप्त कर सकेंगे।

मिथुन (Gemini) : संयमशील और विचारपूर्ण व्यवहार आपको बहुत से अनिष्टों से बचा लेंगे। आपके वाणी-व्यवहार से गलतफहमी पैदा हो सकती है। शारीरिक कष्ट, मन को भी अस्वस्थ कर सकता है। परिवार में विवाद हो सकता है। आंख में पीड़ा हो सकती है। खर्च अधिक रहेगा। आध्यात्मिक व्यवहार मानसिक शांति दे सकेंगे।

rashi-bejan

कर्क (Cancer) : आकस्मिक धन प्राप्ति और बहुविधि लाभ से भरा आपका आज का दिन अत्यंत रोमांचक और आनंदप्रद बना रहेगा, ऐसा गणेशजी कहते हैं। आय में वृद्धि होगी। व्यापारियों को मुनाफे वाले सौदे होंगे। पुत्र और पत्नी से लाभ होगा। प्रवास पर्यटन तथा विवाहोत्सुक व्यक्तियों के लिए विवाह का योग है। उत्तम भोजन और स्त्री सुख मिलेगा।

यह भी पढें   समाज और राष्ट्र से उपर कोई नहीं हो सकता है – नारायणमान बिजुक्छेँं

सिंह (Leo) : आफिस या घर में उत्तरदायित्वों का बोझ बढ़ेगा। जीवन में अधिक गंभीरता का अनुभव करेंगे। नए सम्बंध स्थापित करने या कार्य के सम्बंध में महत्त्वपूर्ण निर्णय न लेने की गणेशजी सलाह देते हैं। पिता के साथ मतभेद हो सकता है। शुभ अवसर के आयोजन के लिए समय अच्छा नहीं है।

कन्या (Virgo) : शरीर में थकान, आलस और चिंता का अनुभव होगा। संतान के साथ मनमुटाव हो सकता है। उनके स्वास्थ्य की चिंता सताएगी। ऑफिस में उच्च पदाधिकारियों के साथ आपका वाद विवाद होगा। राजनीतिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। धार्मिक कार्यों या धार्मिक यात्रा के पीछे धन खर्च होगा।

यह भी पढें   फीफा विश्वकप – अमेरिका बाहर, बेल्जियम का क्वाटर फाइनल में प्रवेश

तुला (Libra) : स्वास्थ्य का ध्यान रखना पड़ेगा। कटु वचन या खराब व्यवहार के कारण झगड़े-विवाद हो सकते हैं। क्रोध और कामवृत्ति पर संयम आवश्यक है। आकस्मिक धनलाभ होगा। समय से भोजन करने में विलंब और अत्यधिक खर्च आपके मन को अस्वस्थ बना सकते हैं।

वृश्चिक (Scorpio) : नौकरी- धंधे और व्यवसाय के क्षेत्र में आज आपको लाभ ही लाभ है। इसके साथ मित्रों, सगे सम्बंधियों और बुजुर्गों से भी लाभ प्राप्ति का संकेत है। सामाजिक समारोह, पर्यटन जैसे प्रसंगों में जाएंगे। आप प्रफुल्लित रहेंगे। आय के स्रोत बढ़ेंगे। अविवाहितों के लिए वैवाहिक योग है। सांसारिक जीवन में आनंद का अनुभव करेंगे।

धनु (Sagittarius) : व्यापारिक आयोजन करने के लिए आज का दिन शुभ है। कार्य सरलतापूर्वक सफल बनेगा। परोपकार की भावना आज बलवती रहेगी। आमोद-प्रमोद में आपका दिन व्यतीत होगा। नौकरी व्यवसाय में उन्नति और मान- सम्मान प्राप्त होगा। गृहस्थजीवन में आनंद ही आनंद होगा।

मकर (Capricorn) : गणेशजी कहते हैं कि आपका आज का दिन मिश्रित फलदायी होगा। बौद्धिक कार्यों और व्यवसाय में नई विचारधारा अमल में लाएंगे। लेखन और साहित्य से सम्बंधित प्रवृत्तियों में आपकी सृजनात्मकता दिखाई देगी। परिणामस्वरूप शारीरिक थकान और ऊबन रहेगी। संतानों के प्रश्नों के विषय में चिंता होगी। उच्च पदाधिकारियों या प्रतिस्पर्धियों के साथ चर्चा में उतरना हितकर नहीं है।

यह भी पढें   नेपाल के सर्वाधिक स्वयंसेवी शतक रक्तदाता प्रेमसागर कर्माचार्यद्वारा १८७ वी) पटक रक्तदान किया गया

कुंभ (Aquarius) : नकारात्मक विचारों से मन में हताशा हो सकती है। इस समय मानसिक उद्वेग और क्रोध की भावना आ सकती है। खर्च बढ़ेगा। वाणी पर संयम न रहने के कारण परिवार में मनमुटाव और झगड़े हो सकते हैं। स्वास्थ्य खराब होगा। दुर्घटना से बचें। ईश्वर का नाम स्मरण और आध्यात्मिक पठन और मानसिक शांति देंगे।

मीन (Pisces) : आपका आज का दिन सुख-शांति से व्यतीत होगा। व्यापारियों के लिए उत्तम समय है। पति- पत्नी के बीच दांपत्य जीवन में निकटता का अनुभव होगा। मित्रों तथा स्वजनों के साथ मिलन मुलाकात होगी। प्रेमीजनों के संबंध प्रगाढ़ होंगे। सार्वजनिक जीवन में प्रगति मिलेगी। उत्तम वैवाहिक सुख प्राप्त होगा।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *