Fri. Jul 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

देश को आर्थिक रुप में कमजोर बनाकर कांग्रेस ने सत्ता छोड़ा हैः सांसद गुरुङ

 

भक्तपुर, २४ फरवरी । माओवादी केन्द्र के नेता तथा प्रतिनिधिसभा सदस्य देव गुरुङ दावा किया है कि देश को आर्थिक रुप में कमजोर बनाकर नेपाली कांग्रेस सत्ता से बाहर हुआ है । भक्तपुर में शनिबार आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा– ‘चुनाव में पराजित होने के बाद भी सरकार ने दूरगामी असर पड़नेवाला कई निर्णय किया है, आर्थिक रुप में देश को कमजोर बनाया है, विगत साल में जिस वक्त ५ अरब से ज्यादा राजश्व जमा होता था, आज १ अर्ब घाटे में है ।’
सांसद गुरुङ ने सरकार निर्माण संबंधी प्रसंग में कहा कि आइतबार तक मन्त्रिमंडल बिस्तार की जाएगी । उनके अनुसार माओवादी केन्द्र की ओर से रामबहादुर थापा बादल के नेतृत्व में माओवादी सरकार में शामील होगी । सांसद् गुरुङ ने यह भी दावा किया है कि १५ दिन के भीतर पार्टी एकता प्रक्रिया भी पूर्ण हो जाएगी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *