वीरगंज महानगरपालिका में अनियमितताः ४ कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांग
वीरगंज, २४ फरवरी । वीरगंज महानगरपालिका में कार्यरत ४ कर्मचारी के विरुद्ध स्पटीकरण मांग की गई है । नगर प्रमुख विजय कुमार सरावगी के आदेश पर कार्यकारी अधिकृत ने राजस्व शाखा के प्रमुख अधिकृत मनोज कर्ण, राजश्व शाखा के कर्मचारी नवराज थापा, पवन प्रधान और गंगा पौडेल से स्पष्टीकरण मांग किया है । उन लोगों के ऊपर आरोप है कि नियम अनुसार प्राप्त होनेवाला राजश्व कर्मचारियों कि मिलिभगत में उन लोगों ने दाखिला नहीं किया है ।
महानगर में नये जनप्रतिनिधि निर्वाचित होकर आने के बाद पहली बार इस तरह कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांग की गई है । महानगरपालिका स्रोत के अनुसार विभिन्न व्यापारिक प्रतिष्ठान से प्राप्त होनेवाला घर–जमीन कर, बहाल कर, एकीकृत सम्पत्ति कर आदि शीर्षक में प्राप्त होनेवाला राजश्व सेवाग्राही से लेकर भी नियम अनुसार दाखिला नहीं हो रहा है । जिसके चलते आन्तरिक शुद्धिकरण अन्तर्गत ४ कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांग किया गया है । विशेषतः घर नक्सा पास और राजश्व के संबंध में कर्मचारियों ने अनिमियतता किया है, ऐसी आशंका है । बताया जाता है कि आरोपित कर्मचारी सेवाग्राही से रकम लेकर भी राजश्व दखिला नहीं किया है ।


