Thu. Apr 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राशिफल 27 फरवरीः

 

मेष(Aries): आज आपमें भावुकता की मात्रा काफी रहेगी जिसके कारण किसी की बातों से या व्यवहार से आपकी भावनाओं को ठेस लग सकती है। मां के स्वास्थ्य के कारण आप काफी परेशान रहेगें। आप ग्लानि का अनुभव करेंगे। भोजन और नींद में अनियमितता रहेगी। विद्यार्थियों के लिए समय मध्यम है। अचल संपत्ति के विषय में चर्चा टालें।

वृषभ(Taurus): परिश्रम के अनुपात में अल्प परिणाम मिलने पर भी आप निष्ठापूर्वक कार्य को आगे बढ़ाएंगे। आपके क्षेत्र की विशालता और वाणी की मधुरता अन्य लोगों को प्रभावित करेगी और उसके द्वारा लाभ प्राप्त कर सकेंगे। मृदुवाणी नए सम्बंध स्थापित करने में सहायक बनेंगे। कला तथा पढ़ने, लिखने में आपकी रुचि रहेगी। विद्याभ्यास के लिए अनुकूल समय है। बाहर का भोजन करना टालें।

मिथुन(Gemini): अत्यधिक भावनाशीलता आपके मन को संवेदनशील बनाएगी। जलाशय और स्त्रीवर्ग से सचेत रहना पड़ेगा। मन की परिस्थिति डवांडोल रहने के कारण निर्णयशक्ति का अभाव रहेगा। माताजी की तबीयत के विषय में चिंता हो सकती है। नींद सही से नहीं आएगी जिससे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित होगा।

यह भी पढें   ईरान से समझौते के बिना क्यों लौटे वेंस? तीन मुद्दों पर अटकी बातचीत, अब ट्रंप के पास क्या विकल्प?

कर्क(Cancer): आपके दोस्तों, परिजनों तथा परिवार के साथ आपका दिन काफी बेहतर बीतेगा। उनकी ओर से मिले उपहार से आप आनंदित रहेंगे। बाहर घूमने का कार्यक्रम बनेगा तथा स्वादिष्ट भोजन करने का अवसर मिलेगा। शुभ समाचार मिलेंगे तथा आर्थिक लाभ भी मिलेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। गणेशजी का कहना है कि आज शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से आप आनंद का अनुभव करेंगे।

सिंह(Leo): गणेशजी आज आपको कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूर रहने की सलाह देते हैं। मन में बेचैनी रहेगी तथा विभिन्न चिंताएं सताएंगी। स्वास्थ्य नरम रह सकता है। अपनी वाणी और व्यवहार में संयम रखना आवश्यक है अन्यथा किसी के साथ तकरार हो सकती है। आज आप काफी भावुक रहेंगे। खर्च की मात्रा अधिक रहेगी। स्त्री वर्ग से बचकर रहें।

कन्या(Virgo): गणेशजी का आशीर्वाद आपको विविध क्षेत्रों में यश, कीर्ति और लाभ दिलाएगा। लक्ष्मीजी की कृपा आप पर रहेगी। बुजुर्गों तथा मित्रों के साथ आपका दिन आनंद में बीतेगा। प्रवास पर जा सकते हैं। जीवनसाथी और बच्चों के साथ अच्छा समय बीतेगा। दांपत्यजीवन में आनंद प्राप्त होगा। आपके प्रिय व्यक्ति के साथ मुलाकात होने की संभावना है।

यह भी पढें   नेपाल स्वयंसेवी रक्तदाता समाज गोरखा जिला शाखा का  प्रथम अधिवेशन सम्पन्न

तुला(Libra): आज का दिन आपके लिए प्रतिकूल रहने से सावधानी बरतने की गणेशजी सलाह देते हैं। आज आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। मानसिकरूप से भी आप अस्वस्थ अनुभव करेंगे। आपकी वाणी और वर्तनी से किसी को भ्रांति न हो इसकी ध्यान रखिएगा। अपने क्रोध पर संयम रखिएगा। आपकी आय की अपेक्षा व्यय अधिक होने की संभावना है।

वृश्चिक(Scorpio): गणेशजी कहते हैं कि आज आप शारीरिक और मानसिक रूप से काफी थकान और आलस्य का अनुभव करेगें जिससे उत्साह मे कमी रहेगी। इसका प्रभाव व्यावसायिक क्षेत्र में देखने को मिलेगा तथा उससे परेशानी हो सकती है। उच्च पदाधिकारियों का व्यवहार आपके प्रति नकारात्मक रह सकता है। संतान के साथ मतभेद हो सकता है। गणेशजी के अनुसार किसी भी महत्त्वपूर्ण निर्णय को आज स्थगित रखना ही लाभदायक रहेगा।

धनु(Sagittarius): गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन आपके लिए शुभ है। आज आप आर्थिक मामलों में उचित योजना बना सकेंगे। अन्य लोगों की सहायता करने का प्रयत्न करेंगे। हर एक कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होगा। व्यापार-विषयक योजना बनेगी। आमोद-प्रमोद के साथ दिन बीतेगा। व्यापार के हेतु प्रवास की संभावना है। उच्च पदाधिकारियों से लाभ होगा। पदोन्नति के योग हैं, मान-सम्मान बढ़ेगा। पिता एवं बड़े-बुजुर्गों से लाभ होगा।

यह भी पढें   नेपाल पर चीन का दबाव: तिब्बत-ताइवान गतिविधियों को लेकर काठमांडू से ‘स्पष्ट आश्वासन’ की मांग

मकर(Capricorn): स्वादिष्ट भोजन प्राप्त होगा तथा दोस्तों के साथ घूमने जाएंगे। विपरीत लिंगीय मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा, ऐसा गणेशजी कहते हैं। प्रबल धन लाभ का योग है। आपके व्यापार में वृद्धि होगी। साझेदारी से लाभ होगा। दलाली, कमीशन, ब्याज आदि से धन लाभ मिलेगा। सार्वजनिक जीवन में मान-सम्मान बढ़ेगा। कार्यों में सफलता के साथ स्वास्थ्य भी बना रहेगा।

कुंभ(Aquarius): कार्य में सफलता पाने के लिए आज का दिन उत्तम है ऐसा गणेशजी कहते हैं। आपके द्वारा किए गए कार्य से आपको यश और कीर्ति मिलेगा। परिवार में सौहार्दपूर्ण वातावरण रहेगा। तन-मन से आप ताजगी और स्फूर्ति का अनुभव करेंगे। नौकरी-व्यवसाय की जगह सहयोगियों का साथ मिलेगा। खर्च बढ़ेगा।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed