Mon. Jun 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

डा. भट्टराई ने दिया नव नियुक्त अर्थमन्त्री खतिवडा को यह सुझाव

 

काठमांडू, २७ फरवरी । नयां शक्ति पार्टी के संयोजक डा. बाबुराम भट्टराई ने नव नियुक्त अर्थमन्त्ती डा. युवराज खतिवडा को कुछ सुझाव दिया है । डा. भट्टराई का सुझाव है कि अनुत्पादक क्षेत्र में हो रहे निमेष और भ्रष्टाचार नियन्त्रण में अर्थमन्त्री डा. खतिवडा सक्रिय होना चाहिए । उन्होंने यह भी कहा है कि उत्पादन वृद्धि, कर वसूली और नाफा में वृद्धि करने के लिए ध्यान देना जरुरी है ।
सामाजिक संजाल ट्वीटर में लिखते हुए डा. भट्टराई ने यह सुझाव दिया है । डा. भट्टराई ने अपने ट्वीट में कहा है कि पैसा लेकर पैसा कमानेवाले, जमीन खरीद कर बेचनेवाले, पैसा के बल पर ही सत्ता खरीद करनेवाले और उनकी प्रवृत्ति आज राष्ट्रीय धन्दा बन गया है, इसको रोकना चाहिए । उन्होंने आगे कहा– ‘आर्थिक वृद्धि और भ्रष्टाचार नियन्त्रण के लिए नारा तय करना होगा । ‘उत्पादन में वृद्धि करें, नाफा कमाए और कर दाखिला करे’, ‘भ्रष्ट और कमिसनखोर, बस सदरखोर’ नारा तय करना होगा ।’

यह भी पढें   अद्वैत वेदांत की रोशनी में महावाक्य "तत् त्वं असि" का दार्शनिक विवेचना : डॉ.विधुप्रकाश कायस्थ

यह है, डा. भट्टराई का ट्वीट–

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *