Thu. Aug 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पूर्व मंत्री डॉ.अखिलेश ने बिहार सरकार पर बोला जोरदार हमला : कहा – सीएम नीतीश दें तुरंत इस्तीफा

 

{हिमालिनी के लिए मधुरेश प्रियदर्शी की रिपोर्ट……}

*गया {बिहार}*– बिहार में चारो ओर जंगल राज है.यहां कोई भी सुरक्षित नहीं है. यह कैसी विडंबना है कि यहां नशे में धूत भाजपा का एक नेता मासूम एवं निरीह बच्चों को अपनी गाड़ी से कुचल कर मौत के घाट उतार देता है और आराम से फरार हो जाता है. क्या यही सुशासन है! उक्त बातें पूर्व केन्द्रीय मंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने आज गया जिले के गेवाल बिगहा में मीडिया से बातचीत करते हुए कही. बिहार में जंगलराज का दावा करते हुए श्री सिंह ने सीएम नीतीश कुमार से तुरंत इस्तीफा देने की मांग की. वे गेवालबिगहा में अपहरण के बाद हत्या की शिकार बच्ची के परिजनों से मिलने पहुंचे थे. पीड़ित परिवार से मिलने के बाद डॉ. अखिलेश सिंह ने आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि घटना के बाद सीएम नीतीश कुमार गया आये पर वे पीड़ित परिवार को सांत्वना देने के बजाय एसरपोर्ट से ही निकल गये.

यह भी पढें   यूएनएससी ने लाल किले में हुए धमाके के लिए ‘अल-कायदा ’ को जिम्मेदार ठहराया

उन्होंने कहा कि सीएम ने लोकतांत्रित तरीके से विरोध जताने वाले पर एफआईआर दर्ज करा दिया है जिसका मतलब है कि यहां महाजंगलराज है. डॉ. सिंह ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार सत्ता के मद में चूर होकर जनभावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं जिसका खामियाजा उन्हें अगले चुनाव में भुगतना पड़ेगा.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com