Fri. Jul 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हिमालयन बैंक लिमिटेड नेपालगञ्ज शाखा ने सहयोग स्वरुप रु. १ लाख ५० हजार की सहयोग किया

 

नेपालगञ्ज, (बाके) पवन जायसवाल, फाल्गुन १६गते ।
बाके जिला के नेपालगञ्ज उपमहानगरपालिका कार्यालय को हिमालयन बैंक लिमिटेड नेपालगञ्ज शाखा ने सहयोग स्वरुप रु. १ लाख ५० हजार की सहयोग किया है ।
बिभिन्न संघ संस्थाए“ की सहकार्य में नेपालगञ्ज नगर में कूडा मैला व्यवस्थापन, ट्राफिक व्यवस्थापन तथा नगर क्षेत्र में सिसिटीभी जडान लगायत की कृयाकलापों को प्रभावकारी बनाने की कार्य में सहकार्य के लिये हिमालयन बैंक लिमिटेड नेपालगञ्ज शाखा ने अपनी संस्थागत सामाजिक उत्तरदायित्व अन्तरगत रु १ लाख ५० हजार रुपैया“ की सहयोग रकम हस्तान्तरण किया ।
बैंक की संस्थागत सामाजिक उत्तरदायित्व अन्तरगत सहयोग किया गया वह रकम की चेक हिमलायन बैंक नेपालगञ्ज शाखा के प्रबन्धक शैलेन्द्रमान श्रेष्ठ ने नेपालगञ्ज उपमहानगरपालिका के मेयर डा. धवलशम्शेर राणा को फाल्गुन १४ गते सोमवार आयोजित एक कार्यक्रम के बीच हस्तान्तरण किया ।

यह भी पढें   नेपाल के अस्तित्व पर गहराता संकट, राष्ट्रीय पुनर्जागरण के लिए 'स्वदेशवाद' का आह्वान

कार्यक्रम में अपनी संक्षिप्त प्रतिकृया व्यक्त करते हुये मेयर डा. धवल शमशेर राणा ने नगर कूडा मैला व्यवस्थापन, ट्राफिक व्यवस्थापन तथा नगर क्षेत्र में सिसिटीभी जडान जैसी कार्य सभी नगरबासी तथा संघ संस्था की साझा कार्यक्रम होने की नाते सभी लोगों को सहकार्य के लिये आव्हान करते हुये सहयोग के लिये हिमालयन बैंक को धन्यबाद भी व्यक्त किया था ।

वह कार्यक्रम में नेपालगञ्ज उपमहानगरपालिका के सूचना अधिकारी शरद पौडेल, प्रेस सल्लाहकार शुक्रऋषि चौलागाई, जनमत अर्धसाप्ताहिक पत्रिका के सम्पादक एवं वरिष्ठ पत्रकार पूर्णलाल चुके, नेपाल पत्रकार महासंघ बांके शाखा के पूर्व अध्यक्ष रुद्र सुबेदी, नेपाल प्रेस युनियन बांके के पूर्व अध्यक्ष नरेन्द्र थापा लगायत लोगों की उपस्थिति रही थी । हिमालयन बैंक लिमिटेड नेपालगञ्ज शाखा के वरिष्ठ अधिकृत सरोज रेग्मी ने जानकारी दी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed