Mon. Apr 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

फोरम को सरकार में सहभागी होना निश्चित हैः प्रचण्ड

 

नवलपरासी, १ मार्च । नेकपा माओवादी केन्द्र के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड ने दावा किया है कि संघीय समाजवादी फोरम नेपाल सरकार में आने के लिए राजी हो चुका है । उनका कहना है कि कुछ ही दिन में फोरम को समावेश कर सरकार बिस्तार की जाएगी । बिहिबार नवलपरासी बर्दघाट में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा– ‘अब सभी को समेट केर देश में सुशासन, स्थायित्व, विकास और समृद्धि लाना आवश्यक है ।’ अध्यक्ष प्रचण्ड को मानना है कि तराई–मधेश में विकास और भी जरुरी है ।
बाम एकता संबंधी प्रसंग बोलते हुए अध्यक्ष प्रचण्ड ने कहा कि एकता प्रक्रिया भी अंतिम चरण में पहुँच रहा है । उन्होने कहा– ‘अब दोनों पार्टी केन्द्र भंग कर एक ही कम्युनिष्ट पार्टी निर्माण की जा रही है ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *