Mon. Oct 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

होली मनाने के लिए राजदूत पुरी पहुँच गए प्रधानमन्त्री निवास

 

काठमांडू, १ मार्च । प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली और नेपाल के लिए भारतीय राजदूत मंजीवसिंह पुरी के बीच होली के अवसर पर आपसी शुभकामना आदान–प्रदान की गई है । होली मनाने के लिए राजदूत पुरी बिहीबार प्रधानमन्त्री निवास बालुवाटार पहुँच हैं । संघीय समाजवादी फोरम नेपाल को सरकार में शमील कराने के लिए प्रधानमन्त्री के साथ नेकपा एमाले, माओवादी केन्द्र और फोरम नेपाल के कुछ शीर्ष नेताओं के बीच बालुवाटार में वार्ता जारी रहते वक्त राजदूत पुरी अपनी पत्नी के साथ वहां पहुँचे थे ।

यह भी पढें   पतंग, ड्रोन और गुब्बारों से विमान परिचालन की सुरक्षा को चुनाैती


समाचार स्रोत के अनुसार प्रधानमन्त्री और राजदूत पुरी के बीच लगभग १ घंटा विचार–विमर्श हुआ था । भारतीय दूतावास ने भी स्पष्ट किया है कि सांस्कृतिक समानता युक्त शताब्दि पुरानी नेपाल–भारत संबंध और पारस्परिक आत्मयता प्रकट करते हुए होली की शुभकामना आदान–प्रदान की गई है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com