Sat. Aug 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रिश्वत रकम भागबंडा में सहमति न होने पर कर्मचारियों के बीच मारपीट

 

कैलाली, ३ मार्च । सेवाग्राहियों से अवैध रिश्वेत लेना सरकारी सेवा में कार्यरत कर्मचारियों की आदत है । वही कर्मचारियों के बीच रिश्वेत भागबंडा करते वक्त विवाद हो जाता है तो वे लोग आपस में मारपीट भी करते हैं । कुछ ऐसी ही घटना देखेन के मिली है कैलाली मालपोत और नापी कार्यालय में । सेवाग्राहियों से अवैध रुप में वसूली गई रिश्वत में भागबंडा न मिलने पर कार्यालय के अन्दर ही कर्मचारी आपसी मारपीट में उतर आए हैं, यह समाचार आज प्रकाशित कान्तिपुर दैनिक में है ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 5 अगस्त 2026 बुधवार शुभसंवत् 2083


मारपीट में एक कर्मचारी गम्भीर घायल हुए हैं । घटना में संलग्न होने की आरोप में नेपाल पुलिस ने ६ कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है । समाचार गत विहीबार का है । कैलाली मालपोत कार्यालय से एक कर्मचारी ने पुलिस को फोन किया कि मालपोत और नापी कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों के बीच मारपीट हो रहा है । खबर पाने के तुरुन्त बाद पुलिस घटनास्थल में पहुँच गई । घटना स्थल से पुलिस ने बियर और दारु की बोतल सहित ६ कर्मचारियों को गिरफ्तार किया । गिरफ्तार में पड़नेवाले सभी ने मदिरा सेवन किया था । समाचार स्रोत के अनुसार पुलिस ने नवीन जोशी, पूर्णानन्द भट्ट, महादेव जोशी, वीरेन्द्र सिंह, सागर कुंवर और ज्ञानेन्द्र ओझा को गिरफ्तार की गई ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com